CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

चीन से राजस्थान के भीनमाल जालौर निवासी भारतीय नागरिक की दिवंगत देह की हुई वापसी

2 वर्ष ago
in bundi, jalore
0
Dead body of Indian citizen resident of Bhinmal Jalore, Rajasthan returned from China
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी निवासी चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति के नाम दायर की थी याचिका

बूंदी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की संवेदनशीलता से चीन में मृत राजस्थान के निवासी भारतीय नागरिक की सतीश कुमार की दिवंगत देह की 2 अगस्त को भारत वापसी हुयी है। उल्लेखनीय है कि 26 जून को चीन में राजस्थान के भीनमाल जालौर निवासी भारतीय नागरिक (Indian citizen resident of Bhinmal Jalore, Rajasthan) सतीश कुमार की हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद 3 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्रपति सचिवालय ने भारत सरकार के विदेश सचिव को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। आखिर 2 अगस्त को भारतीय नागरिक सतीश कुमार का शव भारत पहुंच गया।

राष्ट्रपति सचिवालय की इस मामले में गम्भीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मामला संज्ञान में आने के बाद 3 जुलाई को स्वयं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आधिकारिक मेल आईडी से भारत सरकार के तत्कालीन विदेश सचिव विनय क्वात्रा को मेल भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सांसद लुम्बाराम ने भी विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की थी।

राष्ट्रपति से किया था मानवीय मदद आग्रह
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के निवासी भारतीय नागरिक सतीश कुमार की चीन में म्रत्यु (Death in china) के बाद दिवंगत देह को सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिये भारत लाने के लिये 27 जून को विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिये कार्य करने वाले राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक बूंदी निवासी चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को याचिका दायर की थी ।याचिका में शर्मा ने राष्ट्रपति से मानवीय मदद का आग्रह किया था।

यह भी पढ़े : हाड़ोती के लाल देशराज सोलंकी ने किया कमाल, प्रेरणा से AIIMS ऋषिकेश में 3 लोगो मिला को जीवन दान- 2 को रौशनी

विदेश सचिव को दिये कार्यवाही के निर्देश
मानवीय संवेदनाओं से जुड़े हुये मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवेदनशीलता दिखायी और 3 जुलाई को स्वयं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आधिकारिक मेल आईडी से राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से भारत सरकार के तत्कालीन विदेश सचिव विनय क्वात्रा को राजस्थान के निवासी भारतीय नागरिक सतीश कुमार की दिवगंत देह को उनके परिवार के पास भारत लाने के लिये कार्यवाही के निर्देश दिये।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Sawan and Rakhi exhibition started, enjoyed more than 20 stalls

सावन एवं राखी एग्जीबिशन का शुभारंभ, 20 से ज्यादा लगी स्टॉल्स का उठाया लुत्फ़

This responsibility I got is not mine, it is the honor of Kota-Bundi: Birla

मुझे मिला यह दायित्व मेरा नहीं, कोटा-बून्दी का सम्मान है: बिरला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN