📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
पं नेहरू की प्रतिमा हटाने का विवाद: पायलट, डोटासरा और जूली बोले- राज्य सरकार की संकीर्ण मानसिकताप्राचीन तालाब और बावड़ी की जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने डाबी थाना पुलिस को सौंपा ज्ञापनबून्दी में दिखेगा विरासत और विकास का संगम, जल्द शुरू होगा फ्लाइओवर का कामकेशवरायपाटन कार्तिक पूर्णिमा पर चर्मण्यवती में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकीबूंदी : पंडित नेहरू की प्रतिमा हटाने पर बवाल,आक्रोशित कांग्रेसियों का हंगामाबूंदी में पुनर्मतदान के बाद कांग्रेस का दबदबा बरकरार, जिला परिषद की 27 में से 21 सीटों पर जीत

पं नेहरू की प्रतिमा हटाने का विवाद: पायलट, डोटासरा और जूली बोले- राज्य सरकार की संकीर्ण मानसिकता

CITY NEWS · · 7 मिनट में पढ़ें
पं नेहरू की प्रतिमा हटाने का विवाद: पायलट, डोटासरा और जूली बोले- राज्य सरकार की संकीर्ण मानसिकता
अक्षर:

प्रतिमा हटाने पर देश भर से कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया जताया कड़ा आक्रोश

बूंदी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बूंदी के आजाद पार्क नेहरू उद्यान से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा को हटाने को राज्य सरकार की संकीर्ण मानसिकता की सोच बताया है।

इस मामले मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सदस्य पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव जम्मू कश्मीर व लेह लद्दाख के सह प्रभारी धीरज गुर्जर, पूर्व मंत्री हिण्डोली विधायक अशोक चांदना,कोटा बूंदी लोकसभा से प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक प्रहलाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा,बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये बूंदी आजाद पार्क से नेहरू प्रतिमा को हटाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

प्रतिमा हटाने पर हुआ था हंगामा

उल्लेखनीय है कि सोमवार को बूंदी नेहरू उद्यान आजाद पार्क से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा हटाने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर आजाद पार्क पहुंचकर नेहरू प्रतिमा हटाने पर कड़ा विरोध दर्ज करवाते हुये यह मामला उठाया था। इस दौरान आजाद पार्क में काफी हंगामा हो गया था।शर्मा की इस दौरान प्रतिमा हटाने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों से तीखी झड़प भी हुयी थी।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर काम बंद करवा दिया था और बूंदी थाना कोतवाली में रिपोर्ट देखकर प्रतिमा हटाने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की थी। शर्मा के नेतृत्व में आंदोलन से मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुये पंडित नेहरू की प्रतिमा को हटाने को शर्मनाक व निन्दनीय बताया है।

प्रतिमा को पुनः ससम्मान स्थापित किया जाये-सचिन पायलट

एआईसीसी महासचिव व पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट ने पंडित नेहरू की प्रतिमा को हटाने को राज्य सरकार की संकीर्ण मानसिकता की सोच बताया है। एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को नेहरू उद्यान आजाद पार्क में पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाने के मामले में किये गये विरोध प्रदर्शन के समाचार को साथ मे ट्वीट करते हुये कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को हटाना शर्मनाक व निंदनीय है। सचिन पायलट ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को नेहरू उद्यान आजाद पार्क में पुनः ससम्मान स्थापित किया जाना चाहिये।

राष्ट्र निर्माताओ के सम्मान पर चोट- डोटासरा

वही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बूंदी आजाद पार्क नेहरू उद्यान से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाने पर कहा कि यह राष्ट्र निर्माताओ के सम्मान पर चोट है।डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी संकीर्ण सोच को स्वीकार नही किया जा सकता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि जिला प्रशासन तत्काल मामले का संज्ञान लेकर प्रतिमा को उसी स्थान पर ससम्मान स्थापित करे अन्यथा बड़े जन आंदोलन के लिये तैयार रहे।

पंडित नेहरू का पूरा जीवन देश के लिये समर्पित रहा- भंवर जितेंद्र

कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य पूर्व एआईसीसी महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि बूंदी आजाद पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को जिला प्रशासन द्वारा हटाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।पंडित नेहरू का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। देश की आजादी की लड़ाई और आजादी के बाद भारत के निर्माण में पंडित नेहरू का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।आज सत्ताधारी भाजपा अपनी विकृत राजनीतिक मंशा थोपने के लिए ऐसे कुत्सित प्रयास कर रही है। महापुरुषों एवं राष्ट्र निर्माताओं की प्रतिमाएँ हटाने से उनके विचार नहीं मरा करते। नेहरू जी ने तो कहा था कि आप तस्वीर को पलटकर इतिहास नहीं बदल सकते।उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की प्रतिमा को हटाने के दोषी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ राज्य सरकार को कड़ी वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिये।

देश के गौरवशाली इतिहास का अपमान-जूली

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बूंदी आजाद पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाने पर कहा कि यह देश के गौरवशाली इतिहास का अपमान है।उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा पर नही वरन देश की आजादी के संघर्ष,लोकतांत्रिक मूल्यों व आधुनिक भारत की नींव रखने वाले महान राष्ट्र निर्माताओ के सम्मान पर हमला है।जूली ने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिये कि इतिहास प्रतिमाये हटाने से नही मिटता है और न ही महापुरुषों का कद सत्ता के अहंकार से छोटा किया जा सकता है।

इतिहास मिटाने की कोशिश को जनता माफ नहीं करेगी -धीरज गुर्जर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा कि बूंदी नेहरू उद्यान आजाद पार्क से देश के प्रथम प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को हटाया जाना इतिहास मिटाने की कोशिश है जिसे जनता माफ नहीं करेगी। गुर्जर ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा कि जिन्हें विरासत में देशभक्ति नहीं मिली वह आज राष्ट्र निर्माताओ की पहचान मिटाने निकले हैं। एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर ने पंडित नेहरू प्रतिमा के मामले में आंदोलन का आगाज करने वाले पीसीसी सदस्य व राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा सहित बूंदी के सभी कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को साधुवाद दिया है।

प्रतिमा हटाया जाना अत्यंत शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण-चांदना

हिण्डोली विधायक व पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि बूंदी के आजाद पार्क से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाया जाना अत्यंत शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है।यह भाजपा सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।विधायक ने बूंदी जिला प्रशासन से पं नेहरू की प्रतिमा को 7 दिवस में पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग की है और ऐसा नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रतिमा हटाया जाना शर्मनाक- हरिमोहन शर्मा

आजाद पार्क से पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाने पर बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में इस घटनाक्रम को शर्मनाक बताया है। शर्मा ने जिला प्रशासन से प्रतिमा को यथावत स्थापित करने की मांग की है।

यह राजनीति का निम्नतम स्तर-गुंजल

कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि बूंदी आजाद पार्क से पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को हटाया जाना राजनीति का निम्नतम स्तर है।उन्होंने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के उच्च मानक है जिन्हें हटाये या मिटाये जाने का अधिकार राष्ट्र किसी को नही दे सकता है।

जिला प्रशासन गंभीरता से ले- महावीर मीणा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा हटाने की निंदा करते हुये कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है जिसको जिला प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिये। उन्होंने कहा की प्रतिमा को पुनः स्थापित नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उग्र आंदोलन किया जायेगा।

किसके आदेश से हटाई गयी प्रतिमा – चर्मेश शर्मा

बूंदी आजाद पार्क में नेहरू उद्यान से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा हटाने के मामले को उजागर करने वाले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बार-बार प्रशासन से कहने के बावजूद अभी तक प्रतिमा हटाने का लिखित आदेश सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा किसके आदेश से हटायी गयी है यह बताया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को पुनः स्थापित करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।

कोई गलती दिखी? हमें बताएं · संपादकीय नीति

और पढ़ें: bundi