📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
बूंदी : पंडित नेहरू की प्रतिमा हटाने पर बवाल,आक्रोशित कांग्रेसियों का हंगामाबूंदी में पुनर्मतदान के बाद कांग्रेस का दबदबा बरकरार, जिला परिषद की 27 में से 21 सीटों पर जीतबूंदी में कांग्रेस-भाजपा के लिए चुनौती बना तीसरा मोर्चा, 23 सीटें जीतकर बदले पंचायतों के समीकरणपारिवारिक विवाद में बहू ने ससुर पर किया चाकू से हमला,आरोपी फरारकोटा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर, 9 की मौत, 8 घायलपंचायत राज चुनाव में कांग्रेस की जीत से बूंदी की सियासत में उभरे सत्येश शर्मा

बूंदी : पंडित नेहरू की प्रतिमा हटाने पर बवाल,आक्रोशित कांग्रेसियों का हंगामा

CITY NEWS · · 3 मिनट में पढ़ें
बूंदी : पंडित नेहरू की प्रतिमा हटाने पर बवाल,आक्रोशित कांग्रेसियों का हंगामा
अक्षर:

पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा की प्रतिमा हटाने वालो से तीखी झड़प, कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस में दी शिकायत

बूंदी। बूंदी में नेहरू उद्यान से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाने के बाद सोमवार जोरदार हंगामा और विवाद हो गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू उद्यान पहुंचकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाने वाले कर्मचारियों के समक्ष कड़ा आक्रोश जताया।शर्मा ने प्रतिमा हटाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को को जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिमा हटाने वाले कर्मचारियों से तीखी झड़प हुई।

जेसीबी पर चढ़कर काम रुकवाया

नेहरू उद्यान से प्रतिमा हटाने के बाद चर्मेश शर्मा के साथ नेहरू उद्यान पहुंचे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर काम रुकवा दिया और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर नेहरू जी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, पंडित नेहरू अमर रहे के जमकर नारे लगाये।इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पार्षद अंकित बुलीवाल, शाहनवाज़ अंसारी,युवा कांग्रेस जिला महासचिव समीर पठान, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम यज़दानी, सत्यम वैष्णव, अरशान अली, अल्तमश रहमान आदि उपस्थित रहे।

नहीं बता पाये प्रतिमा हटाने का लिखित आदेश

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने काम रुकवाने के बाद प्रतिमा हटाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों से नेहरू प्रतिमा को हटाने का लिखित आदेश दिखाने को कहा। इसके बाद कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास प्रतिमा हटाने का लिखित आदेश है। काफी देर तक कर्मचारी कि अभी आदेश मंगवा रहे हैं लेकिन दो घंटे तक कोई लिखित आदेश नहीं दिखा पाये।

पुलिस में पहुंचा मामला,कार्यवाही की मांग

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित मोहनलाल नेहरू की प्रतिमा को बिना नगर परिषद की बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव के और बिना वैधानिक अनुमति के अवैधानिक तरीके से हटाने का मामला पुलिस में भी पहुंच गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा व नगर परिषद के पार्षद अंकित बूलीवाल ने थाना कोतवाली पहुंचकर ड्यूटी ऑफिसर को लिखित शिकायत सौपते हुये इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

प्रतिमा को तत्काल ससम्मान स्थापित किया जाये-चर्मेश शर्मा

राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने कहा कि जिस स्थान का नाम ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर नेहरू उद्यान रखा गया है वहां से एक क्षण के लिए भी पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नेहरू प्रतिमा को तत्काल से ससम्मान स्थापित किया जाना चाहिये। इस मामले में तीन दिन में कार्यवाही नहीं हुयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

कोई गलती दिखी? हमें बताएं · संपादकीय नीति

और पढ़ें: bundi