बूंदी : पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, जिला परिषद की 27 सीटों में 20 पर कब्ज़ा

भाजपा को झटका, वार्ड 14 में होगा पुनर्मतदान; आठों पंचायत समितियों में कांग्रेस मजबूत
बूंदी। पंचायत राज चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने जिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला परिषद की 20 सीटों पर जीत दर्ज की। जिला परिषद के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 20 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा को 6 सीटों से संतोष करना पड़ा। जिला परिषद के वार्ड 14 में ईवीएम मशीन में खराबी के कारण पुनर्मतदान होगा। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल रहा।
राजकिय पीजी कॉलेज में शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। इसके लिए कॉलेज के दो तल पर कुल 116 टेबल लगाई गई थीं। भूतल पर जिला परिषद और प्रथम तल पर पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती की गई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस जवान तैनात किए गए तथा एजेंटों और अधिकृत कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।
शुरुआती दौर में भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे परिणाम सामने आए, कांग्रेस का पलड़ा भारी होता गया। जिला परिषद में कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त बनाकर भाजपा को पीछे छोड़ दिया।
जिला परिषद में कांग्रेस को मिली 20 सीटें
जिला परिषद के घोषित परिणामों में कांग्रेस के वार्ड 1 से आशा कुमारी, वार्ड 2 से भानु प्रताप, वार्ड 3 से नूपुर तंवर, वार्ड 4 से राधेश्याम मीणा, वार्ड 7 से प्रेम बाई, वार्ड 8 से उच्चब लाल धाकड़, वार्ड 10 से गुड्डी बाई, वार्ड 11 से चंद्रकला, वार्ड 12 से सोहनलाल, वार्ड 13 से रानी, वार्ड 15 से कविता, वार्ड 16 से सीताराम, वार्ड 18 से बच्छराज, वार्ड 21 से हंसा गुर्जर, वार्ड 22 से हर्ष धाबाई, वार्ड 23 से ललिता कुमारी, वार्ड 24 से कांता मीणा, मोजीराम गूर्जर, वार्ड 26 से रामनारायण बैरवा और दयाराम ने जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा की ओर से वार्ड 5 से चांद कंवर, वार्ड 6 से फूलंता, वार्ड 9 से बिन्टू, वार्ड 17 से कन्हैया लाल मीणा, वार्ड 19 से कंचन बाई और वार्ड 20 से मनीष कुमार सैनी के जीतने की जानकारी दी गई। शेष परिणामों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होने पर अंतिम आंकड़ों का मिलान किया जाना है। जिला परिषद के वार्ड 14 में ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया।
पंचायत समितियों के परिणाम
बूंदी जिले की आठ पंचायत समितियों में से कांग्रेस के पास पांच में पुर्ण बहुमत है। जबकि लाखेरी, के. पाटन, और नैनवां की चाबी बीएसपी के पास है।
तालेड़ा पंचायत समिति में 25 मेसे 17 कांग्रेस के और 8 भाजपा सदस्य निवाचित हुए है। जिसके अनुसार, वार्ड 1 से कांग्रेस की मेघा, 2 से प्रेम बाई, 3 से भाजपा की सुगना बाई, 4 से ममता, 5 से कांग्रेस की फोरंता, 6 से अमरलाल, 7 से कन्हैयालाल, 8 से जानकी बाई, 9 से भाजपा के किशन, 10 से शांति, 11 से कांग्रेस की कौशल्या, 12 से भाजपा की सुनीता, 13 से कांग्रेस की टीना मीणा, 14 से पंकज मेघवाल, 15 से भाजपा की द्वापदी कुमारी, 16 से कांग्रेस के रामरतन, 17 से भाजपा की अंतिमा मेघवाल, 18 से कांग्रेस की भावना मीणा, 19 से संतोष साहू, 20 से गोबरी बाई, 21 से महावीर प्रसाद, 22 से मीनाक्षी, 23 से भंवरलाल, 24 से निर्मला और 25 से भाजपा के मोहनलाल विजय विजेता रहे।
लाखेरी पंचायत समिति में 15 मेसे 6 कांग्रेस, 6 बीएसपी, 3 भाजपा सदस्य निवाचित हुए है। जिसके अनुसार,- वार्ड 1 से कांग्रेस की बबली मीणा, 2 से बसपा के चेतराम, 3 से बसपा की रेखा बाई, 4 से किस्मत देवी, 5 से गोविंद मीणा, 6 से कांग्रेस के नरेंद्र, 7 से मांगीलाल, 8 से बसपा के सोहनलाल, 9 से कांग्रेस की मेवा मीणा, 10 से भाजपा के घनश्याम, 11 से कांग्रेस की प्रमिला बाई, 12 से ओमप्रकाश, 13 से भाजपा की सावित्री बाई, 14 से बसपा की अजीता बाई और 15 से भाजपा के सुरेंद्र सैनी विजेता रहे।
बूंदी पंचायत समिति में 15 मेसे 9 कांग्रेस को 5 भाजपा और 1 बीएसपी सदस्य निवाचित हुए है। जिसके अनुसार, वार्ड 1 से कांग्रेस की दुर्गेश कुमारी, 2 से कन्हैया लाल, 3 से सुशीला, 4 से भाजपा की प्रिया मेवाड़ा, 5 से कांग्रेस के जगरूप सिंह, 6 से भाजपा की छम्मा कौर, 7 से कांग्रेस के रामप्रकाश, 8 से कमलेश, 9 से रणजीत, 10 से मोनू कुमारी, 11 से भाजपा के अजय कुमार, 12 से कांग्रेस के महेंद्र कुमार, 13 से बसपा की पूजा, 14 से भाजपा के उदयलाल और 15 से दुर्गाशंकर विजेता रहे।
दबलाना पंचायत समिति में 17 मेसे 11 कांग्रेस को 5 भाजपा और एक निर्दलीय सदस्य निवाचित हुए है। जिसके अनुसार, वार्ड 1 से भाजपा की मनीषा बाई, 2 से रंजीता कंवर, 3 से कांग्रेस की विमला, 4 से गणेश लाल, 5 से लोकेश कुमार, 6 से मुस्कान बानो, 7 से भाजपा की गोरंसी सैनी, 8 से निर्दलीय शंकरलाल, 9 से कांग्रेस के हरपाल, 10 से भाजपा के शिवराज, 11 से कांग्रेस की मांगी बाई, 12 से किशन गोपाल, 13 से कैलाश, 14 से चेतना, 15 से भाजपा के केसरीलाल, 16 से कांग्रेस के कपिल यादव और 17 से धापू विजेता रहे।
हिंडोली पंचायत समिति में 17 मेसे 10 कांग्रेस, 4 भाजपा और 3 बीएसपी के सदस्य निवाचित हुए है। जिसके अनुसार, वार्ड 1 से कांग्रेस की मनीषा, 2 से बसपा की ममता, 3 से कांग्रेस के कालू, 4 से ममता कुमारी गुर्जर, 5 से अर्जुन लाल मेघवाल, 6 से भाजपा की लीला, 7 से कांग्रेस की लक्ष्मी बाई, 8 से गायत्री बाई, 9 से भाजपा की रेखा, 10 से कांग्रेस की गायत्री देवी, 11 से भाजपा की संतरा बाई, 12 से कांग्रेस की खुशबू सैनी, 13 से मीराबाई, 14 से भाजपा के ईश्वरलाल, 15 से बसपा की लक्ष्मी मीणा, 16 से कांग्रेस की रीना कुमारी मीणा और 17 से बसपा की सुशीला मीणा विजेता रहीं।
केशवरायपाटन पंचायत समिति में 15 मेसे 5 कांग्रेस, 3 भाजपा और 6 बीएसपी के सदस्य निवाचित हुए है। जिसके अनुसार, वार्ड 1 से बसपा के देवकिशन, वार्ड 2 का परिणाम रोका गया। 3 से भाजपा के अभिषेक नागर, 4 से रीना, 5 से कांग्रेस की अनिता कुमारी, 6 से निर्दलीय हेमंत कुमारी, 7 से बसपा की कमलेश बाई, 8 से काली बाई, 9 से कांग्रेस की संतरा बाई, 10 से बसपा के राकेश कुमार, 11 से कांग्रेस के दुर्गाशंकर, 12 से भाजपा के भगवानदास, 13 से बसपा की मीना, 14 से पूजा और 15 से कांग्रेस की राजेश बाई विजेता रहीं।
खटकड़ पंचायत समिति में 15 मेसे 9 कांग्रेस को 3 भाजपा, 2 बीएसपी और 1 निर्दलीय, सदस्य निवाचित हुए है। जिसके अनुसार, वार्ड 1 से कांग्रेस की रामसिया, 2 से टीना मेघवाल, 3 से कैलाशचंद मीणा, 4 से भाजपा के दुर्गाशंकर, 5 से रामप्रसाद, 6 से कांग्रेस की अनिता कुमारी, 7 से निर्दलीय बबीता हाड़ा, 8 से बसपा के मनोहरलाल, 9 से कांग्रेस की संतोषी बाई, 10 से भाजपा की संतोषी बाई, 11 से कांग्रेस की ललिता, 12 से बसपा के रामराज, 13 से कांग्रेस की अनिता कुमारी, 14 से गजानंद और 15 से पूजा बैरागी विजेता रहीं।
नैनवां पंचायत समिति में 23 मेसे 10 कांग्रेस, 8 भाजपा, 4 बीएसपी, और एक निर्दलीय सदस्य निवाचित हुए है। जिसके अनुसार, वार्ड 1 से कांग्रेस के पप्पूलाल, 2 से रामलाल, 3 से निर्दलीय केशव, 4 से भाजपा के कमलेश कुमार, 5 से नेहा शर्मा, 6 से बसपा की रीना मीणा, 7 से कांग्रेस की शिमला गुर्जर, 8 से बसपा की प्रियंका मीणा, 9 से कांग्रेस की सरिता कुमारी, 10 से सोजीलाल, 11 से भाजपा की हेमलता, 12 से कांग्रेस के हरिसिंह मीणा, 13 से तुलसी कुमारी, 14 से सांवरी लाल, 15 से भाजपा की उपा कुमारी, 16 से बसपा के हरिराम मीणा, 17 से भाजपा की निर्मला नागर, 18 से पदम कुमार, 19 से राजाराम, 20 से दिनेश कुमार, 21 से कांग्रेस के दिलखुश मीणा, 22 से बसपा की हुलसा बाई और 23 से कांग्रेस की आरती मीणा विजेता रहीं।
कोई गलती दिखी? हमें बताएं · संपादकीय नीति




