CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने तालेड़ा में किया रोड़ शो, विकास के नाम मांगे वोट

3 वर्ष ago
in bundi, ELECTION 2023
0
Congress candidate Harimohan Sharma did a road show in Taleda, sought votes in the name of development.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी शहर के मुख्य बाजारों में की दीपावली की रामा-श्यामी

बूंदी। बूंदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा (Congress candidate Harimohan Sharma) के तालेड़ा में रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उमड़ पड़े। ढोल नगाड़े और डीजे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला अकतासा चौराहे से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजारों में होता हुआ कार्यालय पहुंच संपन्न हुआ। रोड शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा खुली जीप में सवार होकर लोगो से उन्हें मत और समर्थन देने की अपील (Appeal for votes and support) कर रहे थे। वही उत्साहित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पग पग पर कांग्रेस प्रत्याशी का फूल माला और साफा बंधवाकर स्वागत अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान कस्बे वासियों द्वारा कई स्वागत द्वार लगाए हुए थे। कई जगह कांग्रेस प्रत्याशी को केलो और अमरूदो में तोला गया। रोड शो में करीब बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कार्यालय का किया उद्घाटन
कस्बे में सोमवार दोपहर को रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन मौजूद था। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि बूंदी के विकास के विजन को लेकर चुनाव लड़ा जा रहा है, बूंदी सहित विधानसभा में आने वाले कस्बों और गांवों के चहुमुखी विकास के लिए ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा बूंदी विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतेंगे। शर्मा ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के झूठे वादों में अब नहीं आना है। हमें अपने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को वोट करना है ताकि बूंदी में कांग्रेस का विधायक बने और राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बने जिससे बूंदी विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सके।

बूंदी शहर में की दीपावली की रामाश्यामी
कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने सोमवार दोपहर को बूंदी शहर में जनसंपर्क किया। इस दौरान शर्मा ने अहिंसा सर्किल से इंदिरा मार्केट, कोटा रोड, सब्जी मंडी चौराहा, नगर परिषद और इसके आसपास के बाजारों में घूम कर लोगों से दीपावली की रामाश्यामी की। शर्मा ने सभी व्यापारियों से बूंदी के विकास के विजन पर कांग्रेस को वोट देने के अपील की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का बाजारों में व्यापार संगठन से जुड़े दुकानदारों के साथ-साथ आमजन ने भी फूल मालाओं और साफा बंधा कर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  केशोरायपाटन क्षेत्र की जनता और विकास की होगी जीत – सीएल प्रेमी

कार्यालय में ली कांग्रेस पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ की बैठक
कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस चुनाव कार्यालय सिलोर रोड पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीयो, बूथ प्रभारी, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रत्याशी एवं सभी कांग्रेस जनों से दीपावली के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाए दी। इस दौरान शर्मा ने मौजूद लोगों से उनके विचार भी जाने, साथ ही चुनाव का समय नजदीक होने पर चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही संगठन की रीड है। सभी अपने अपने बूथों पर जीजान से जुट कर कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाए ताकि बूंदी सहित पूरे राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की जीत हो और राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बने।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
खटखड क्षेत्र के दोनो बेटो को दोनो ही पार्टियों ने किया नजर अंदाज- रुपेश शर्मा

खटखड क्षेत्र के दोनो बेटो को दोनो ही पार्टियों ने किया नजर अंदाज- रुपेश शर्मा

BJP candidate Dogra did public relations, preparations started for CM Yogi's meeting

भाजपा प्रत्याशी डोगरा ने किया जनसंपर्क, सीएम योगी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN