CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भाजपा प्रत्याशी डोगरा ने किया जनसंपर्क, सीएम योगी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू

3 वर्ष ago
in bundi
0
BJP candidate Dogra did public relations, preparations started for CM Yogi's meeting
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। बूंदी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा (BJP candidate Ashok Dogra) ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क की शुरुआत कागजी देवरा से की। क्षेत्र वासियों ने प्रत्याशी डोगरा को माला बनाकर और साफा बंधवाकर स्वागत किया। इसके पश्चात मल्लाशाह का मंदिर, सेठ जी का चौक, बटुक भेरू पाड़ा, सौतिया पाड़ा, नाहर का चोहटा, रावला चौक, सूरजजी का बड़, बालचंद पाड़ा, गुरुनानक कॉलोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क (Door to door public relations) किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी डोगरा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। डोगरा को गुरु नानक कॉलोनी में फलों से तोला और आतिशबाजी की गई।

इससे पहले सोमवार को शहर के वार्ड 4, 5, 23, 24, 25, 26, 40, 41 और बाजारों में घूम कर दुकानदारों से दीपावली की रामा श्यामी की। रामा श्यामी की शुरुआत डोगरा ने सूर्यमल मिश्रण चौराहे से कर सब्जी मंडी रोड, चौपाटी बाजार, कोटा रोड, एक खम्भे की छतरी, पुरानी धान मंडी, इंदिरा मार्केट, चोमूखा बाजार, सदर बाजार, चूड़ी बाजार में दुकानदारों को प्रत्याशी डोगरा ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। व्यपारियों ने डोगरा का माला पहनकर, साफा बंधाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। कोटा रोड पर प्रत्याशी डोगरा को फलों से तोला गया और आतिशबाजी की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को बूंदी में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) 16 नवंबर गुरुवार को बूंदी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12 बजे शहर के कुंभा स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी के बूंदी आगमन की खबर से जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सनातन प्रेमियों में हर्ष की लहर है। भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे पुरानी धान मंडी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से वह सड़क मार्ग से कुंभा स्टेडियम में आयोजित विशाल सभा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा के पक्ष में आमजन को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  खटखड क्षेत्र के दोनो बेटो को दोनो ही पार्टियों ने किया नजर अंदाज- रुपेश शर्मा

जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आम सभा की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं तालेडा प्रधान राजेश रायपुरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम बैरागी, शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, तालेडा मंडल अध्यक्ष दुर्गा शंकर चौधरी, डाबी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, सुवासा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप नारेडा, खटकड़ मंडल अध्यक्ष महेंद्र डोई, नमाना मंडल अध्यक्ष शिवराज पूनिया, तालेड़ा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देव लाल फागणा आदि ने भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं जिले भर के आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Home voting will start from today, 345 voters of the district will be able to vote sitting at home.

आज से शुरू होगी होम वोटिंग, जिले के 345 मतदाता घर बैठे कर सकेगे मतदान

BJP candidate said - I have been sent for the treatment of brother, while sitting in the car I thought that both his legs would have to be broken.

भाजपा प्रत्याशी बोले- मुझे भाया का इलाज करने भेजा है, गाड़ी में बैठे-बैठे सोचा उनकी दोनों टांगे तोड़नी पड़ेगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN