CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति समस्या है और भाजपा समाधान का नाम – योगी आदित्यनाथ

3 वर्ष ago
in bundi
0
Congress appeasement policy is the problem and BJP is the solution - Yogi Adityanath
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होनें आते ही जय श्रीराम के नारे लगवाकर उत्साहवर्धन किया।

सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या आना है राम मंदिर का न्योता देकर जा रहा हूं, आना और भाजपा सरकार बनाकर आना, यह आम जनता और जनसमूह से उन्होंने मांग की। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार यूपी में अच्छा काम कर रही है, वर्तमान में राजस्थान में गहलोत सरकार ने आम जनता को धोखा दिया है और यहां पर जमकर महिलाओं पर अत्याचार किया गया है ऐसे में पेपर लीक हो या फिर अन्य कई मुद्दों पर जमकर कांग्रेस सरकार को मंच से सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहलोत सरकार को घेरा। उन्होने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को विदा करके राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाएं ताकि रामराज राजस्थान में भी स्थापित हो।

युपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति अपनाने वाली सरकार है, और मंदिरों पर दर्शन करने पर भी रोक लगाने वाली यह कांग्रेस सरकार है। जहां कांग्रेस सरकार एक समुदाय विशेष को प्रोत्साहित करती है, हमारी भाजपा सरकार मंदिरों के जीर्णाेद्धार यूपी में करवा रही है। वसुंधरा राजे के 5 साल के शासन और कांग्रेस के अशोक गहलोत के 5 साल के शासन की तुलना करें। तो आपको लगेगा बीजेपी की सरकार काम कर रही थी, और आगे अच्छा काम करना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस की सरकार तो अपने अंतर्कलह के कारण,जहां तहां अव्यवस्था, अराजकता के रूप में जानी जाएगी। योगी ने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद माफिया गिरी गुंडागर्दी कांग्रेस की देन है। कांग्रेस इस समस्या को बोया है और भारतीय जनता पार्टी देश की समस्या के समाधान का नाम है। देश की समस्या का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से हुआ है और होगा। कांग्रेस ने आतंकवाद की समस्या दी मोदी और अमित शाह ने आतंकवाद की जड़ कश्मीर की धारा 370 हमेशा के लिए खत्म कर दिया। कांग्रेस हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। हम आंदोलन करते थे, कांग्रेस की सरकारें अत्याचार करती थी।अगर राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनती है, तो राजस्थान में भी यूपी जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

वहीं बीजेपी के तीनों प्रत्याशी की जीत का आह्वान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आमजन से किया है। बूंदी में हुए मांधाता बालाजी प्रकरण को लेकर भी योगी आदित्यनाथ ने जिक्र किया, उनका कहना था कि हिंदू समाज ने अपनी एकता दिखाते हुए 10 दिन तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखें, और मांधाता बालाजी को लेकर एक संदेश दिया और कांग्रेस को आइना दिखाया।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023 में कमाल दिखाने वाले मोहम्मद शमी ने कभी 3 बार सुसाइड के बारे में सोचा था

बूंदी से भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि तीन बार जीते विधायक अशोक डोगरा को एक बार फिर से जीताना है और सरकार में जीत वाले विधायक की गिनती में शामिल करना। इस दौरान भाजपा के केशवराय पाटन से प्रत्याशी चंद्रकांता मेघवाल, हिंडोली से प्रत्याशी प्रभु लाल सैनी, बूंदी विधानसभा से अशोक डोगरा मंच पर मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Congress candidate Harimohan Sharma sought votes and support in Barad area.

कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने बरड इलाके में मांगे वोट और समर्थन

कहीं आप भी तो नही कर रहे नकली सरसों के तेल का इस्तेमाल, ऐसे करें जाँच

कहीं आप भी तो नही कर रहे नकली सरसों के तेल का इस्तेमाल, ऐसे करें जाँच

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN