CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने बरड इलाके में मांगे वोट और समर्थन

3 वर्ष ago
in bundi
0
Congress candidate Harimohan Sharma sought votes and support in Barad area.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क के दौरान बूंदी विधानसभा क्षेत्र के बरड इलाके में पहुंचकर क्षेत्र वासियों से कांग्रेस पार्टी को मत और समर्थन देकर विजय बनाने की अपील की। हरिमोहन शर्मा ने बरड़ क्षेत्र के खड़ीपुर, कोहली, पटयाल, करोंदी, भीलो का मोहीपुरा, बेरा का बड़ा, जवाहर सागर, धनेश्वर, सूतड़ा, चेनपुरिया, थड़ी, मोलाट, पराणा, बुधपुरा चौराहा, बुधपुरा, गोरधनपुरा, घोरेला, फ़तेहपुर, देवगढ़, गोपालपुरा, लक्ष्मीपुरा में आदि गांवों में पहुचकर लोगो से ज्यादा से ज्यादा वोट और समर्थन देने की अपील की।

इस अवसर पर आयोजित सभा में कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने क्षेत्र वासियों को बताया कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान में सभी वर्गों के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जिससे सभी लोग लाभान्वित हुए हैं। शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सात गारंटी योजनाओं की घोषणा भी की गई है, जिसमें अब कांग्रेस सरकार बनने पर परिवार की महिला मुखिया को सरकार द्वारा हर वर्ष 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा अन्य योजनाओं के बारे में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने वहां मौजूद लोगों को बताया। कांग्रेस प्रत्याशी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें ताकि बूंदी में कांग्रेस का विधायक चुना जाए और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बने जिससे आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आगे भी मिलता रहे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा का सभी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत कर फलों से भी तोला गया।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023 में कमाल दिखाने वाले मोहम्मद शमी ने कभी 3 बार सुसाइड के बारे में सोचा था

विधायक बना तो बदल दूंगा बूंदी विधानसभा क्षेत्र की सूरत
कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बूंदी विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्यार ओर समर्थन के दम से वह विधायक बनते हैं तो सबसे पहले उनकी प्राथमिकता बूंदी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव और कस्बो के साथ-साथ बूंदी शहर के संपूर्ण विकास की होगी। शर्मा ने बताया कि बूंदी विधानसभा क्षेत्र विकास की कड़ी में काफी पीछे रह गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
कहीं आप भी तो नही कर रहे नकली सरसों के तेल का इस्तेमाल, ऐसे करें जाँच

कहीं आप भी तो नही कर रहे नकली सरसों के तेल का इस्तेमाल, ऐसे करें जाँच

भ्रामरी योगासन से ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाएगी कंट्रोल

भ्रामरी योगासन से ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाएगी कंट्रोल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN