CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

नोटरी पब्लिक की सील मोहरे चोरी का मामला: पुलिस कार्रवाई पर अभिभाषक परिषद ने जताई नाराजगी

3 वर्ष ago
in bundi
0
Case of theft of Notary Public's seal pieces: Advocate Council expressed displeasure over police action
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बून्दी। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा की अदालत परिसर से नोटेरी पब्लिक की मोहरे चोरी (theft of notary public coins) होने के आरोपी बनवारी प्रजापत को कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां आरोपी के लिए एक दिन का और रिमांड मांगा जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक दिन का ओर पुलिस रिमांड दिया है।

अभिभाषक परिषद अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा (Advocate Council President Chandrashekhar Sharma) ने अभिभाषक परिषद कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाएं है। शर्मा ने कहा कि नोटेरी पब्लिक की मोहरे चोरी के अपराधी से मामले को लेकर अब तक 3 दिन तक पुलिस रिमांड ले चुकी है। लेकिन पुलिस पकड़े गए आरोपी से कुछ उगलवा नहीं पा रही है। शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की मोहर भी मिली है, ये कहां से बनाई उक्त दुकानदार से भी पूछताछ करनी है। पुलिस 8 मई को पुनः न्यायालय में आरोपी को प्रगति रिपोर्ट के साथ पेश करेगी।

अभिभाषक परिषद ने मांग की है कि उक्त मामले में अब तक पुलिस मामले की तह तक क्यों नहीं पहुंच पाई है। पुलिस न्यायालय का समय भी खराब कर रही हैं। 7 वर्ष तक अपराधी ने कितनी नोटेरी की, कितना अपराध किया, पुलिस कोरी मामला दर्ज करने तक फौरी कार्यवाही की है। अभिभाषक परिषद के सभी अधिवक्ताओं ने इसको लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया है।

इस गंभीर मामले को लेकर अभिभाषक परिषद के चंद्रशेखर शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी ने कई व्यक्तियों के नाम बताएं, पुलिस ने उक्त आरोपी के अलावा अन्य आरोपियों को पकड़कर पूछताछ करके खुला छोड़ दिया ताकि प्रकरण से संबंधित साक्ष्य नष्ट कर सके। केवल आरोपी ने जिन लोगो का नाम लिया था उन्हें केवल पूछताछ करके छोड़ दिया, ताकि वह साक्ष्य नष्ट कर सके। पुलिस उक्त प्रकरण को शायद गंभीरता से नहीं ले रहीं है, साथ ही वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से भी अभी तक पुलिस द्वारा पूछताछ नहीं की गई है।

शर्मा ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से भी इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जानी चाहिए। आरोपी के पास चिकित्सा अधिकारी की सील मोहर भी मिली थी। प्रकरण में जल्द से जल्द जितने भी अपराधी लिप्त है उन सबको गिरफ्तार करने की कार्रवाई करें। पुलिस ई मित्रों और जेरोक्स की दुकानों पर चल रहीं नोटरी पब्लिक की अन्य अधिकारियों की मोहरे ई मित्रो आदि ठिकानों से उपयोग किया जा रहा है, जिन पर भी छापा डालकर इनसे अब तक की गई नोटरी की सख्त कार्रवाई करें।

यह भी पढ़े : नोटेरी वकील और चिकित्साधिकारी की सील मोहर चुराकर दुरूपयोग करने के आरोपी को दिया एक दिन का पीसी

उन्होंने ने कहा पुलिस 3 दिन तक लगातार एक एक दिन की रिमांड मांग रही है। तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर आरोपी को रखा मगर पुलिस अब तक आरोपी के उसके सहयोगीयों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। अगर पुलिस ढंग से कार्रवाई नहीं करेगी तो अभिभाषिक परिषद आंदोलन का रुख अपनाएगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Open path for auction of gravel plots, High Court rejected the petitions, stay order also canceled

बजरी प्लॉटों की नीलामी की खुली राह, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं, स्टे आदेश भी निरस्त

Two miscreants riding a bike fired in the air, an atmosphere of panic in the area, police started searching for the miscreants.

बाइक सवार 2 बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN