CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा में ऑनलाइन कैब किया बूक, ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटने का प्रयास, पुलिस के हत्थे चढे़ तीन बदमाश

2 वर्ष ago
in KOTA
0
Booked a cab online in Kota, attempted to rob the driver by taking him hostage, three miscreants caught by the police.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। कोटा शहर में तीन बदमाशों द्वारा एक कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने कोटा स्टेशन से एक कैब बुक की और 50 किलोमीटर दूर ले जाकर ड्राइवर को बंधक बना लिया। ड्राइवर की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटना गुरुवार देर रात की है जब कैब ड्राइवर प्रहलाद मीणा कोटा स्टेशन पर खड़ा था। तभी तीन युवकों ने बारां चलने के लिए ऑनलाइन कैब बुक की (Three youths booked a cab online to go to Baran)। प्रहलाद ने बुकिंग स्वीकार कर ली और तीनों युवक कार में सवार हो गए।

बारां रूट पर अंता एनटीपीसी कट के पास बदमाशों ने अपना असली रंग दिखाया। उन्होंने प्रहलाद को बंधक बना लिया और 50 हजार रुपये की मांग (Demand for Rs 50 thousand) की। प्रहलाद ने बताया की उसके पास पैसे नहीं हैं। इस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान, प्रहलाद ने मौका पाकर कैब मालिक अय्यूब को फोन किया और इशारों में पूरी बात बताई। अय्यूब को घटना का अंदाजा हो गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ड्राइवर के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और एनएच-27 पर बारां जिले के अंता कस्बे के पास कैब का पीछा करते हुए तीनों बदमाशों को धर दबोचा (While chasing the cab, all three miscreants were caught)। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रवि, योगेश और कृष्ण मुरारी के रूप में हुई है। तीनों बदमाश बारां पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : पत्नी आशिक संग कर रही मौज, पति खुद को जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा है, जानिए पूरा मामला

मारपीट में घायल हुए कैब ड्राइवर प्रहलाद मीणा को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोटा भीमगंजमंडी थाना पुलिस तीनों बदमाशों को कोटा लेकर पहुंची है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। कैब मालिक अय्यूब ने बताया कि गुरुवार देर रात को उनका ड्राइवर कार लेकर स्टेशन एरिया में खड़ा था। इस दौरान तीन लड़कों ने ऑनलाइन बारां के लिए कार बुकिंग की थी, जिनके मंसूबा ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटपाट करने का था। यह घटना कैब चालकों के लिए एक चेतावनी है। चालकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की आवश्यकता है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Protest against objectionable remarks on Rahul Gandhi, case registered against MLA Chandna and 150 others

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, MLA चांदना सहित 150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Spent 4 years in relationship, boyfriend broke up and girlfriend took revenge like this, you will be shocked to know

रिलेशनशिप में 4 साल गुजारे, प्रेमी ने ब्रेकअप किया तो प्रेमिका ने ऐसे लिया बदला, जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN