CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भाजपा का कार्यकर्ता जनता के परिवार का सदस्य- बिरला

2 वर्ष ago
in bundi
0
BJP worker, member of public family - Birla
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। कोटा बूंदी लोक सभा क्षैत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला (BJP candidate Om Birla) ने सोमवार को बूंदी व केशवरायपाटन क्षैत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता के परिवार का सदस्य होता है। वह 365 दिन हर समय जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करता है। यही भाजपा कार्यकर्ताओं को दूसरों से अलग बनाता है।

भाजपा प्रत्याशी बिरला ने कुवांरती कृषि उपज मंडी में पहुंचकर किसानो और व्यापारियों से जनसंपर्क किया। कृषि मंडी पहुंचने पर बिरला का आढ़तिया संघ, मुनीम संघ, हम्माल संघ और चलनी संघ के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 10 वर्षों में जो वादे जनता से किए उन्हें पूरा करके दिखाया है, यह मोदी की गारंटी है। मोदी सरकार ने देश के किसानों को आर्थिक संबल दिया और किसानों के लिए नई तकनीकी योजनाएं चलाई जिससे किसानो की कृषि में बढ़ोतरी हुई।

उन्होंने कहा कि मोदी का सपना राम मंदिर निर्माण का था वह पूरा किया और मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा को प्रतिष्ठित भी किया। साथ ही 370 हटाकर कश्मीर पंडितो को राहत दी। केंद्र सरकार ने जो योजनाएं चला रखी है उससे आमजन लाभान्वित हो रहा है। इस बार देश की जनता का सपना है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने इसके लिए हम सब सबको मिलकर 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करें। ताकि तीसरी बार भी केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने।

इसके बाद गणपतपुरा, राता बरड़ा, जावटीकलां, गणेशपुरा, नयागांव, हरिपुरा, भैरूपुरा ओझा, सामरबा, अखेड़, रजवास, खटियाड़ी, बलदेवपुरा, खटकड़, कुआगांव, पोलाई, बड़ी गेण्डोली और गेण्डोली में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा एक दल नहीं एक परिवार है, जिसके सदस्य सभी भारतवासी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की ताकत बताते हुए कहा कि वही एक बार फिर भाजपा को जिताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।

पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि आज देश के कोने- कोने में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो पद और नाम की लालसा किए बिना पार्टी और देश के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की तपस्या और प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में से 140 करोड़ भारतवासियों को प्यार हासिल कर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि हर चुनौतिपूर्ण परिस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता लोगों के साथ खड़ा होता है। कोविड के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर राशन, मेडिकल सुविधा और दवा पहुंचाने गए। यही सेवा भाव भाजपा के कार्यकर्ता को दूसरों से अलग करता है।

यह भी पढ़े : मोदी की हर योजना गांव और गरीब कल्याण को लक्षित करती है- बिरला

इस दौरान मंच पर पूर्व विधायक अशोक डोगरा, आढ़तिया अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव सुनील श्रंगी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, आढ़तिया संघ के मदन गोपाल शर्मा, गणेश शर्मा भाया, हनुमान महेश्वरी, चंद्र प्रकाश नुवाल, प्रभारी शंकर लाल ठाडा, पूर्व सभापति महावीर मोदी, भरत शर्मा सहित कृषि उपज मंडी के व्यापारी, किसान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Amit Shah's road show in Jaipur: Will celebrate birthday in Ramlala grand temple after 500 years- Shah

जयपुर में अमित शाह का रोड शो : 500 साल बाद रामलला भव्य मंदिर में मनाएंगे जन्मदिन- शाह

Priyanka Gandhi said on BJP in Dausa-Alwar - After so many false promises in 10 years, PM Modi's words now seem light.

दौसा-अलवर में BJP पर प्रियंका गांधी ने कहा- 10 सालों में इतने सारे झूठे वादों के बाद PM मोदी की बातें अब हल्की लगने लगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN