CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

BJP प्रत्याशी अशोक डोगरा ने समर्थकों के साथ निकाला जुलूस, एक बार फिर किया क्षेत्र में संपूर्ण विकास का दावा

3 वर्ष ago
in bundi, ELECTION 2023
0
BJP candidate Ashok Dogra took out a procession with supporters, once again claimed complete development in the area.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विधायक अशोक डोगरा (BJP candidate MLA Ashok Dogra) ने शनिवार को सैकड़ो समर्थकों के साथ जंगी जुलूस निकालकर अपनी उपस्थिति का अहसास कराया। बालचंद पाड़ा स्थित मंशापूर्ण गणेश मंदिर में प्रत्याशी डोगरा ने पूजा अर्चना व ब्रह्मांडेश्वर गौशाला में गोपूजन की। इसके पश्चात जनसभा का आयोजन हुआ ।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अशोक डोगरा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हमें उखाड़ कर फेंकना है इस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश भर में चारों तरफ भ्रष्टाचार हुआ है जनता को सरकार ने किसी भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने पूरे 5 वर्ष अपनी सरकार को बचाने में ही निकाल दिया और प्रदेश में किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार में बार-बार पेपर लीक होने से बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के कार्य सरकार नहीं कर पाई तो फिर वह जनता का ध्यान कैसे रखती ऐसी निकम्मी सरकार को जवाब देने का समय आ गया है । उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को होने वाले चुनाव में हमें सबको मिलकर बीजेपी के पक्ष में मतदान करना है ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने और प्रदेश मैं विकास की गंगा बढ़ सके।

शहर के किसी भी वार्ड में विकास कार्य नहीं होने का लगाया आरोप

डोगरा ने कहा कि बूंदी नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड होने के बावजूद भी शहर के किसी भी वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से शहर की जनता में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है। नगर परिषद बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है । हम सबको मिलकर इस बार प्रदेश से कांग्रेस सरकार को भगाना है और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है। डोगरा ने क्षेत्र के लोगों को विकास का भरोसा दिलाया कि जिस प्रकार तीन बार मेरे ऊपर विश्वास किया है। चौथी बार भी आशीर्वाद दे ताकि निर्वाचित होने पर पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे और क्षेत्र में संपूर्ण विकास करेंगे।

सभा के पश्चात विधायक अशोक डोगरा का नामांकन जुलूस मनसा पूरण गणेश मंदिर से शुरू होकर रामप्रकाश टॉकीज, बालचंद पाड़ा, सूरज जी का बड़, नाहर का चौहाटा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार , इंदिरा मार्केट, एक खंभे की छतरी, कोटा रोड, सब्जी मंडी रोड, सूर्यमल मिश्रण चौराहा, अहिंसा सर्किल होता हुआ कलेक्ट पहुंचा जहां पर डोगरा ने एक और नामांकन दाखिल किया। जुलूस मार्ग में जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी डोगरा का विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों सहित आम जन ने स्वागत द्वार लगाकर व पुष्प वर्षा और मुंह मीठा करा कर डोगरा का स्वागत किया। जुलूस में डोगरा खुली जीप व साधु संत बग्गी से शहर वासियों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: सवाई माधोपुर और देवली-उनियारा में खिलेगा कमल, मीणा-बैंसला के नामांकन में पहुंची दीया कुमारी

मंच पर हिमाचल प्रदेश के विधायक और जिला प्रवासी विनोद चौहान, नीरज शर्मा, हिमाचल मंडी जिला प्रमुख पाल वर्मा, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, साधु संत, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम बैरागी, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, शंभू सिंह सिंह सोलंकी, गोपाल धाकड़, रामबाबू शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, शहर अध्यक्ष संध्या शर्मा, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अंकुर गौतम, डॉ वी एन महेश्वरी, बूंदी मंडल अध्यक्ष महावीर खंगार, सुवासा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप नरेडा, डाबी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, खटकड़ मंडल अध्यक्ष महेंद्र डोई, तालेड़ा मंडल अध्यक्ष दुर्गा शंकर चौधरी, नमाना मंडल अध्यक्ष शिवराज पूनिया, नमाना चुनाव संयोजक उदालाल गुर्जर मौजूद रहे। सोहनलाल सांखला और रामप्रसाद बैरागी ने सभा के दौरान भाजपा के सदस्यता ग्रहण की। मंच का संचालन जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने किया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने कहा- विकास विजन पर लड़ेंगे चुनाव, BJP विधायक के 15 वर्ष के कार्यकाल में पिछड़ा बूंदी

कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने कहा- विकास विजन पर लड़ेंगे चुनाव, BJP विधायक के 15 वर्ष के कार्यकाल में पिछड़ा बूंदी

Minister Chandna addressed the public meeting of CL Premi of Congress from Keshoraipatan.

केशोरायपाटन से कांग्रेस के सीएल प्रेमी की जनसभा को मंत्री चांदना ने किया संबोधित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN