CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

केशोरायपाटन से कांग्रेस के सीएल प्रेमी की जनसभा को मंत्री चांदना ने किया संबोधित

3 वर्ष ago
in bundi, ELECTION 2023
0
Minister Chandna addressed the public meeting of CL Premi of Congress from Keshoraipatan.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। केशोरायपाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी बैरवा (Congress candidate CL Premi Bairava) ने आपार जनसमूह के साथ जन आशीर्वाद एवं नामांकन रैली निकालकर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान खेल एवं युवा राज्य मंत्री अशोक चांदना, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, सहित ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

नामांकन रैली से पूर्व कृष्णा मैरिज गार्डन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना (Minister of State for Sports Ashok Chandna) ने कहा कि राजस्थान में जितने विकास कार्य हुए हैं उससे प्रदेश विकसित हुआ है और देश के अन्य राज्यों की तुलना में अग्रणी और विकसित राज्य बना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। चांदना ने आगामी 25 नवंबर को होने वाले मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी को विजय बनाना ही है, साथ ही बूंदी जिले की तीनों और प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस को बहुमत दिलाना हम सब की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आप सब भली भांति परिचित है, जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिला है और कांग्रेस ने 7 गारंटीयों की घोषणा और कर दी है, जिसका भी सरकार बनने के बाद प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इन्हीं योजनाओं के दम पर राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी छल कपट करके वोट नहीं मांगती है और उन्होंने भी कभी जीवन में किसी के साथ छल करने का काम नहीं किया है। सच्चे मन से क्षेत्र वासियों की सेवा की है और उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी और आगे भी क्षेत्र के लोगों की सेवा और क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि आगामी 25 नवंबर को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक कांग्रेस के पक्ष मतदान करके विजय बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा (Former chairperson of National Women Commission Mamta Sharma) ने अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू और गांधी की इस पार्टी ने देश को जो दिया है वह कोई और पार्टी नहीं दे सकती, उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार ने जो विकास कार्य किये है, वह पूरे देश में मिसाल है।

पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा (Former district chief Mahavir Meena) ने संबोधित करते हुए किसानों से कांग्रेस को मजबूत करने का आव्हान करते हुए कहा कि गरिब किसान और मजदूर की बात को केवल कांग्रेस ही सुनती हैं। कांग्रेस ने हमेशा गरीब को गणेश मानकर सेवा का काम किया है।

रैली का आकर्षण का केंद्र बने
नामांकन रैली में महिलाएं और पुरुष कांग्रेस के तिरंगे और पंजे के निशान वाली पोशाक पहनकर चल रहे थे, जो रैली का आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। वही युवा जोशीले नारे लगाते हुए हाथों में कांग्रेस का झंडा लहराते चल रहे थे। कई युवा अलग-अलग टोलियो में नाचते गाते कांग्रेस के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा वातावरण कांग्रेस मय नजर आ रहा था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आमजन के अपार जनसमूह के रैली में उमडने से माहौल एक तरफ नजर आया।

यह रहे मंचासीन
इस दौरान केशोरायपाटन ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, इंदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नेनकराम, अध्यक्ष बद्रीलाल नागर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आनंदीलाल मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष केशोरायपाटन कन्हैयालाल कराड, इंदरगढ़ अध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, कापरेन अध्यक्ष हेमराज मेघवाल, लाखेरी अध्यक्ष आशा शर्मा, पार्षद सुनीता गुप्ता, पूर्व पार्षद आशा रानी गुप्ता, पार्षद शाह बानो, संजू पहाड़िया, कांग्रेस नेता समृद्ध शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय तंबोली, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव लोचन गौतम, चर्मेश शर्मा, महिला कांग्रेस पुर्व जिलाध्यक्ष रूप कला मीणा, अनामिका बेरवा, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष जावेद जैड, प्रेम शंकर बैरवा, जिला परिषद सदस्य अमृत लाल गुर्जर, मुरली मीणा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, संतोष मेघवाल, कांग्रेस नेता अजीज खान, रामावतार शर्मा आदि मंचासिन थे।

यह भी पढ़ें: BJP प्रत्याशी अशोक डोगरा ने समर्थकों के साथ निकाला जुलूस, एक बार फिर किया क्षेत्र में संपूर्ण विकास का दावा

नामांकन रैली व सभा में जिला कांग्रेस, अग्रिम संघठनों के पदाधिकारी, प्रधान, उप प्रधान, सरपंच, पालिका उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद व पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
महिला ने किया गंदगी नही करने का निवेदन तो, शख्स ने पिटबुल से कराया हमला

महिला ने किया गंदगी नही करने का निवेदन तो, शख्स ने पिटबुल से कराया हमला

मैं SP हूँ, मेरी 2 पत्नियाँ भी SP हैं, ठग ने IG रेंज कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी को ठगा

मैं SP हूँ, मेरी 2 पत्नियाँ भी SP हैं, ठग ने IG रेंज कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी को ठगा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN