CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

विधानसभा उपचुनाव 2024: देवली-उनियारा में 13 नवंबर को मतदान, जानें – चुनाव शेड्यूल

2 वर्ष ago
in POLITICS, tonk
0
Assembly by-election 2024: Voting on November 13 in Deoli-Uniara, know - election schedule
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक, चेतन वर्मा ।देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा, और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी, जिसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

उपचुनाव कार्यक्रम की तारीखें

मतदान की तारीख: 13 नवंबर 2024
मतगणना की तारीख: 23 नवंबर 2024
नामांकन की अंतिम तारीख: 25 अक्टूबर 2024
नामांकन पत्रों की जांच: 28 अक्टूबर 2024
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 30 अक्टूबर 2024

आदर्श आचार संहिता की हो अक्षरश: पालना

By-Election 2024- उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने खास जोर दिया कि चुनावी सामग्री जैसे पोस्टर और पंपलेट्स पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित हो। ऐसा न करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 (क) के तहत कार्रवाई होगी।

चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था

चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने सभी प्रकोष्ठों के प्रमुखों और सह-प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : मादा बाघिन RVT-2 का NTCA प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार, PCC सदस्य सत्येश शर्मा ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना

आदर्श आचार संहिता के सही क्रियान्वयन और किसी भी चुनावी अनियमितता की रोकथाम के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। उपखंड अधिकारी पीपलू और सहायक कलेक्टर टोंक अनीता खटीक को इस नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आप नियंत्रण कक्ष के इस दूरभाष नंबर 01432-247400 पर संपर्क कर सकते हैं ।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Next Post
Inside story of Baba Siddiqui's murder will surprise you, not Salman Khan but Mumbai underworld is the real reason

हैरान कर देगी बाबा सिद्दीकी के कत्ल की इनसाइड स्टोरी, सलमान खान नही मुंबईअंडरवर्ल्ड है असली वजह

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा

स्क्रिप्ट चोरी, अनप्रोफेशनल विवादो मे फसीआलिया की जिगरा, लगे कई आरोप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN