CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा: चालान काटा तो गुस्साए ड्राइवर ने ट्रेलर से RTO इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर मौत

1 वर्ष ago
in KOTA, RAJASTHAN
0
कोटा में एक ट्रेलर ड्राइवर ने चालान काटे जाने से नाराज़ होकर आरटीओ इंस्पेक्टर नरेश बरवाल को कुचल दिया। यह घटना NH-52 पर गोपालपुरा टोल प्लाज़ा के पास हुई, जिसमें इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। राजस्थान के कोटा में चालान काटने से गुस्साए ड्राइवर ने ट्रेलर से आरटीओ इंस्पेक्टर को कुचल दिया। हादसे में आरटीओ इंस्पेक्टर नरेश बरवाल की मौत हो गई, जबकि परिवहन विभाग की बोलेरो का ड्राइवर घायल हो गया। घटना कोटा- झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर मंडाना इलाके के गोपालपुरा माताजी 8 लाइन टोल प्लाजा के पास शनिवार देर शाम 7 बजे हुई।

डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि पार्वतीपुरम, कोटा निवासी आरटीओ इंस्पेक्टर नरेश बरवाल की मौत हुई है। वहीं बोलेरो ड्राइवर देवेंद्र गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

आरटीओ इंस्पेक्टर के साथ मौजूद गार्ड अरविंद प्रसाद ने बताया ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी को लहराता हुआ चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रहा था और झालावाड़ जा रहा था। फ्लाइंग दस्ते में मौजूद बोलेरो ड्राइवर ने ट्रेलर ड्राइवर का फोटो खींचा और आरटीओ इंस्पेक्टर नरेश बरवाल ने ऑनलाईन चालान बना दिया। कुछ देर बाद ड्राइवर वापस ट्रेलर लेकर आया। उस वक्त आरटीओ इंस्पेक्टर नरेश बरवाल सड़क पर खड़े थे। ड्राइवर ने आरटीओ इंस्पेक्टर के ऊपर ट्रेलर चढ़ाने की कोशिश की।

बोलेरो ड्राइवर ने गाड़ी को किसी तरह इधर-उधर किया। लेकिन ट्रेलर ड्राइवर ने इंस्पेक्टर पर गाड़ी चढ़ा दी। फिर बोलेरो को टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया। हम लोग आरटीओ इंस्पेक्टर को संभालने में लग गए। ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े:  क्लर्क के प्यार में दिवानी डॉ.भावना की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पत्नी से मांगती थी फोटो-वीडियो, खौफनाक अंत

6 महीने पहले कोटा हुई थी पोस्टिंग

कोटा आरटीओ मनीष शर्मा ने बताया कि नरेश बरवाल की 6 महीने पहले ही कोटा पोस्टिंग हुई थी। उनके साथ फ्लाइंग दस्ते में एक ड्राइवर और दो गार्ड मौजूद थे। इससे पहले वे बूंदी आरटीओ में तैनात थे। परिवहन विभाग की टीम नेशनल हाईवे 52 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। जिस जगह हादसा हुआ, वो टोल प्लाजा से 200 मीटर दूरी पर है। हादसे की सूचना पर ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
MLA caught in Rajasthan bribery case, deal of 2.5 crores on BAP MLA's government quarter, gunman absconded with 20 lakhs

राजस्थान रिश्वत केस में MLA पकड़ा, BAP विधायक के सरकारी क्वार्टर पर 2.5 करोड़ की डील, 20 लाख लेकर गनमैन फरार

"Operation Sindoor", 90 terrorists killed… Airstrikes on 7 Jaish-Lashkar and 2 Hizbul bases in PAK and PoK

"ऑपरेशन सिंदूर", 90 आतंकी ढेर… PAK और PoK में जैश-लश्कर के 7, हिज्बुल के 2 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN