CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने मनीष मीणा हत्याकांड की पुलिस जांच पर उठाये सवाल

1 वर्ष ago
in bundi
0
Agriculture Minister Dr. Kirodilal Meena raised questions on the police investigation of Manish Meena murder case.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

पीड़ित परिवार को सौंपी पाँच लाख रुपये की सहायता राशि, मनीष के पिता के छलके आँसू

बूंदी। राज्य के कृषि एवं आपदा राहत मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने रविवार को बूंदी में शिक्षक मनीष मीणा हत्याकाण्ड के मामले में पुलिस जाँच पर सवाल उठाये।उन्होंने खुद ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को जहाँ पर हत्या हुयी थी उस ढाबे का वीडियो दिखाया और सवाल जवाब किये।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिखाया ढाबे का वीडियो

कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने सर्किट हाउस में खुद ने अधिकारियों को मोबाइल पर वीडियो दिखाते हुये कहा कि हत्यारे गुरुप्रीत से बहुत देर तक मनीष के साथ वहाँ गये रौनक की बातचीत होती होती है,इस दौरान मनीष बहुत दूर इस बातचीत से अनजान ढाबे के काउंटर पर पेमेंट करता रहता है।और फिर मर्डर मनीष का हो जाता है यह समझ से बाहर है।उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि ऐसा क्या मामला था कि जब मनीष ढाबे से बहुत दूर भागकर फूल वालो की दुकान के थड़े के नीचे छिप जाता है वहाँ जाकर भी उसकी हत्या कर दी जाती है।कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि उन्हें यह यह सुपारी किलिंग का मामला लग रहा है।उन्होंने मामले में आगे की कार्यवाही के लिये मीणा समाज के संरक्षक आनंदीलाल मीणा को जयपुर आने के लिये कहा।इस दौरान एडीएम सुदर्शन तोमर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा,बूंदी पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार उपस्थित रहे।डॉ किरोड़ीलाल मीणा को पीड़ा बताते हुये मनीष मीणा के पिता रामलक्ष्मण मीणा की आंखें भर आईं।उन्होंने रोते हुये कृषि मंत्री को अपना दर्द बताया।

पाँच लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी

डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार को सर्किट हाउस में शिक्षक मनीष मीणा के पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जतायी।इस दौरान वे आमरण अनशन पर बैठने वाले आंदोलनकारियों से भी वार्ता की। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने पीड़ित परिवार के लिये अपनी ओर से पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्व.मनीष मीणा के पिता रामलक्ष्मण मीणा को सौंपी।इस दौरान मनीष मीणा के पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिये आमरण अनशन व आंदोलन करने वाले मीणा समाज के संरक्षक आंनदीलाल मीणा,राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा, भाजपा नेता रूपेश शर्मा,पूर्व तहसीलदार रामकरण मीणा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम मीणा,ग्रामीण छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा,सरपंच सुरेश मीणा,पप्पूलाल मीणा, एडवोकेट हेमराज मीणा,गिरिराज मीणा सहित मीणा समाज व सर्व समाज से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:  बेंगलुरु में Meta ने नया ऑफिस खोला, आर्टिफिशियल इंजीनियर्स और प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट की कर रहा भर्ती

मनीष के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने मनीष मीणा की पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मनीष के पिता रामलक्ष्मण मीणा से कहा कि उन्हें न्याय दिलवाने के लिये कोई कमी नहीं रखी जायेगी। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार को अचानक बूंदी दौरे का कार्यक्रम बनाया और मनीष मीणा के परिवार बूंदी सर्किट हाउस में बुलवाया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
National Highway construction will change the fate of Bikaner, there will be a rise in property prices.

नेशनल हाईवे निर्माण बदलेगा बीकानेर की किस्मत, प्रॉपर्टी के दामों में आएगा उछाल

CBI expressed inability to investigate against gravel mafia, HC said- CBI Director should appear and explain why no progress was made.

CBI ने बजरी माफिया के खिलाफ जांच में जताई असमर्थता, HC ने कहा- सीबीआई डायरेक्टर पेश होकर बताएं क्यों नहीं हुई कोई प्रगति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN