CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा : पत्नी के सामने युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड से पहले लगाया था चौंकाने वाला स्टेटस!

1 वर्ष ago
in KOTA
0
Kota: A young man committed suicide by jumping in front of a train in front of his wife, had posted a shocking status before committing suicide!
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। आपसी कहासुनी के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पत्नी ने उसे रोकना चाहा लेकिन, वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में पति के शव के परखच्चे उड़ गए। इससे पहले दिन में उसने दिन में 2 वॉट्सऐप पर स्टेटस भी लगाए थे। पहले में लिखा था कि आज ससुर आ रहा है दामाद को मारने। वही दूसरे में अपने मरने का टेक्स्ट लिखा था। यह घटना रविवार सुबह 11 बजे बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई।

पति-पत्नी कर रहे थे एसएससी की तैयारी

बोरखेड़ा थाना एसआई ज्योति ने बताया कि सुबह शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में निकल रही दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। युवक की पहचान दिलराज मीणा (23) निवासी सवाई माधोपुर से हुई। वह यहां अपनी पत्नी के साथ रहकर SSC की तैयारी कर रहा था। पत्नी भी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करती थी। दिलराज के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। मामले की जांच की जा रही है। शव को एमबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। सवाई माधोपुर से परिजनों के आ जाने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

मरने की धमकी देकर निकला था

दिलराज के चाचा लवकुश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बालाजी की बगीची इलाके में रहता था। आज रविवार को दोनों पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। दिलराज ने इस दौरान सुबह वॉट्सऐप पर स्टेटस भी लगाए थे। इसके बाद वह घर से पत्नी को मरने की धमकी देकर निकल गया था। पीछे-पीछे पत्नी भी स्टेशन पहुंची थी।

दोनों ने की थी लव मैरिज

लवकुश मीना ने बताया कि वह दिलराज को ट्रैक की तरफ जाता देख चिल्लाती और उसे रोकती रही। लेकिन, वह ट्रेन के आगे कूद गया। उनके भतीजे दिलराज मीणा ने 2024 में कोटा में लव मैरिज की थी। जिसके बाद से वह कोटा में ही रह रहे थे। दोनों पति-पत्नी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़े: पति की हत्या कर शव के किये15 टुकड़े… फिर प्रेमी के साथ शिमला ट्रिप पर चली गई पत्नी

ससुराल वालों को दी थी सूचना

ताऊ रमेश चंद ने बताया कि आज सुबह ही उनके भतीजे के मोबाइल पर स्टेटस लगा हुआ था कि वह आज मरने वाला है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने भतीजे के ससुराल वालों को कोटा में सूचना दी थी। पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post

अवैध बजरी से भरे 3 डंपर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार, 4 थाना पुलिस ने की कार्रवाई

OSD Rajiv Dutta made important announcements in Dabi, toll free for 10 kilometers, atmosphere of enthusiasm among the public

डाबी में OSD राजीव दत्ता ने की अहम घोषणाएं,10 किलोमीटर तक के लिए टोल फ्री, जनता में उत्साह का माहौल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN