CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बारातियो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक बालिका और चार महिलाओं सहित पांच की मौत,डेढ़ दर्जन घायल

2 वर्ष ago
in bundi, RAJASTHAN
0
A tractor trolley full of wedding party overturned, five people including a girl and four women died, one and a half dozen injured
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के चौतरा का खेड़ा से माटूंदा में आयोजित सामूहिक समारोह में आ रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलटी खा गई। इस हादसे में एक 8 वर्षीय बालिका और चार महिलाओं सहित पांच जनों की मौत हुई है। वहीं हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल है। हादसा रायथल थाना क्षेत्र में चंद्रदेव मंदिर और खटकड़ के बीच गुरूवार दोपहर 12 बजे करीब हुआ है। जबकि दुल्हन और उसके माता पिता अन्य वाहन में होने से सुरक्षित बच गए। ट्रैक्टर ट्राली में पांच दर्जन से अधिक लोग सवार थे। सूचना पाकर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा,जिला अस्पताल पहुंचे।

शराबी बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार माटूंदा गांव में आयोजित बेरवा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में चौतरा का खेड़ा से वधू पक्ष की ओर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर रिश्तेदार सम्मेलन में शामिल होने आ रहे थे। तभी रास्ते में चंद्रदेव मंदिर और खटकड़ के बीच एक बाइक सवार शराब के नशे में ट्रैक्टर ट्राली के सामने आ गया, उसे बचाने की फिराक में ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलटी खा गई और झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं और एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। वही दो गंभीर घायलों महिलाओं को कोटा रैफर किया गया है।

प्रशासन अर्ल्टमोड पर, कलक्टर, एसपी और एएसपी डेढ़ घंटे अस्पताल में रहे

घटना कि सूचना मिलते ही प्रशासन अर्ल्टमोड पर आ गया। तत्काल एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और बारी-बारी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक अरूण कूमार, सिटी कोतवाली थाना अधिकारी भंवर सिंह, और रायथल थाना अधिकारी आदी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर घायलों का तत्काल उपचार शुरू करवाया। करीब डेढ़ घंटे तक जिला कलक्टर, एसपी और एएसपी अस्पताल में मौजुद रहकर अवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। वहीं, लोगो की भीड़ को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

समूचा अस्पताल प्रशासन मुस्तेद रहा

इधर, अस्पताल प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही समूचा अस्पताल प्रशासन मुस्तेदी से तैनात हो गया, अस्पताल के सभी वार्डाे से स्टाफ और डॉक्टर्स को बुलाकर इमरजेंसी वार्ड में एकत्रित कर लिया गया था, जैसे ही घायलों को अस्पताल लाया गया अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई लोग घायलों को लेकर दौड़ते रहे, उधर चिकित्सा प्रशासन भी तत्काल प्राथमिक उपचार कर घायलों को वार्ड़ाे में शिफ्ट करता नजर आया। इस दौरान मृतक और घायलों के परिजन रोते-बिलखते रहे।

इन पांच की हुई मौत

इस हादसे में किरण पुत्री बनवारी लाल बेरवा उम्र 8 साल निवासी धानुगांव जिला टोंक हाल जयपुर, ज्योति पत्नी बनवारी लाल बेरवा 35 साल निवासी धानुगांव जिला टोंक हाल जयपुर, शांति बाई पत्नी रामस्वरूप बैरवा 55 साल निवासी झाली जी का बराना, कोमल पुत्री बद्री लाल 20 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, कृष्णा पुत्री छोटू लाल बेरवा 20 साल निवासी खागदा पुलिस थाना देई खेड़ा जिला बूंदी की मौत हुई है।

यह भी पढ़े: बूंदीःअडानी विल्‍मर फेक्‍ट्री में हुआ आंतरिक ब्‍लास्‍ट, सायरन बजते ही मुस्तैदी से पहुंचा पुलिस- प्रशासन

ये 17 महिलाएं हुई घायल

इसी प्रकार हादसे में संतरा बाई पत्नी महावीर 35 साल निवासी बलदेवपुरा, घीसी भाई पत्नी कल्याण 70 साल एस्सार पेट्रोल पंप के पास इंदरगढ़, इंदिरा पुत्री शांतिलाल 10 साल निवासी इंदरगढ़, रोशन पत्नी बद्री लाल 70 साल निवासी घाट का बरा़ना हाल बड़गांव थाना देई जिला बूंदी, मनभर पत्नी ओमप्रकाश 45 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, बजरंगी पत्नी मोहनलाल 60 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, पिंकी बाई पत्नी फूलचंद 30 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, बिना पुत्री बद्री लाल 16 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, शुगर बाई पत्नी दिलखुश 20 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, मायावती पुत्री रतनलाल 13 वर्ष निवासी चौतरा का खेड़ा, ज्योति पत्नी शिव शंकर 20 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, सीताबाई पत्नी राम प्रकाश 50 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, संजना पुत्री छोटू लाल 12 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, उर्मिला पत्नी राजू 30 साल निवासी बडगांव पुलिस थाना देई बूंदी, शिवानी पुत्री राजू 9 साल निवासी बडगांव, नटी बाई पुत्री मांगीलाल 40 साल निवासी चौतरा का खेड़ा, जीतू पुत्र दुर्गा लाल 9 साल निवासी पीपल्दा थाना देई घायल हुए हैं। जबकि ज्योति और बजरंगी को गंभीर घायल होने पर कोटा रैफर किया गया है। सभी 15 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वही मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
The price of gold crossed the figure of 99,100 rupees and silver crossed the figure of 98 thousand rupees per kg

सोने की कीमत 99,100, चांदी 98 हजार रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर गई

Leave of employees in roadways cancelled, orders not to leave headquarters

रोडवेज में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN