CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कब्र से निकाली 40 दिन पुरानी लाश, किचन में जलाने की रची खौफनाक साजिश, ऐसे खुली पोल

2 वर्ष ago
in CRIME, jaisalmer
0
A 40 day old dead body was taken out of the grave, a terrible conspiracy was hatched to burn it in the kitchen, this is how it got exposed
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जैसलमेर। जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने पारिवारिक विवाद का बदला लेने के लिए श्मशान घाट से 40 दिन पुराने शव को निकालकर किचन में जला दिया (A 40 day old dead body was taken out from the crematorium and burnt in the kitchen) । वह शव को बाइक पर रखकर 15 किलोमीटर दूर ले गया। आरोपी का मकसद परिवार को हत्या के मामले में फंसाने का था। इसके लिए उसने सुनियोजित साजिश रची। यह घटना 17 मई को जैसलमेर के पोकरण इलाके में हुई। पुलिस ने 18 मई की शाम को संदिग्ध को डिटेन कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थानाधिकारी देवाराम ने बताया कि आरोपी लक्ष्मणराम सुथार (22) का विवाद हेम सिंह के परिवार से चल रहा था। हेम सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। हेम सिंह के घर पर उसकी बेटी और पत्नी रहती हैं। हेम सिंह के तीन बेटे हैं जो शेरगढ़ में होटल चलाते हैं। आरोपी लक्ष्मणराम साकड़ा ब्लॉक के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र में रहता है। उसके चार भाई बढ़ई का काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 मई की रात को हेम सिंह की पत्नी एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। हेम सिंह की बेटी पास में ही अपने चाचा के घर गई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर लक्ष्मणराम हेम सिंह के घर में घुस गया। उसने लाश को किचन में जला दिया। वह 40 दिन पुरानी लाश को श्मशान घाट से खोदकर निकाल लाया था।

बताया जा रहा है कि जब आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग रहा था तो हेम सिंह के भाई धन सिंह ने उसे देख लिया था। धन सिंह को शक हुआ तो वे अपने भाई के घर में जाकर देखा तो लाश गैस की टंकी और चूल्हे के पास जलती मिली। घर का अन्य सामान भी जल रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि लाश रेवन्तराम मेघवाल की है। रेवन्तराम की 40 दिन पहले मौत हो गई थी। उसे भणियाणा गांव के श्मशान में दफनाया गया था।

यह भी पढ़े : पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की मां पर खनिज विभाग ने 25 करोड़ 66 लाख की पेनल्टी

आरोपी ने हेम सिंह के घर पर शव को लाकर उसके परिवार को फंसाने के लिए उसे जला दिया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि लक्ष्मणराम ने शुक्रवार रात को भणियाणा के श्मशान से शव को खोदकर निकाला था। आरोपी लाश को 15 किलोमीटर दूर से बाइक पर लादकर हेम सिंह के घर ले आया। वह 17 मई की रात लाश को लेकर घर में घुसा और उसे रसोई में रखकर तेल डालकर आग लगा दी। सुबह पांच बजे वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
IPL 2024 RR vs KKR: Rajasthan Royals' aspirations washed away by rain... Sunrisers Hyderabad's fate is open, see- IPL schedule

IPL 2024 RR vs KKR : बारिश से धुले राजस्थान रॉयल्स के अरमान… सनराइजर्स हैदराबाद की खुली किसमत, देखें- IPL शेड्यूल

Inter-caste marriage of a 15 year old girl from Indore with a 24 year old boy was being done in the city.

शहर में किया जा रहा था इंदौर की 15 वर्षीय बालिका का 24 साल के लड़के से अंतरजातीय विवाह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN