विधायक शर्मा ने प्रशासन को दी चेतावनी, अगर अवैधानिक कार्यवाही नहीं रोकी तो बड़ा आंदोलन होगा
बूंदी। बूंदी विधानसभा क्षेत्र में KDA (कोटा विकास प्राधिकरण) की कथित अवैधानिक कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। MLA हरिमोहन शर्मा ने जाखमुण्ड पंचायत के ग्राम रामपुरिया और पीली की खान में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ विरोध जताया और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए।
मकान तोड़ने और फसल बर्बाद करने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि केडीए द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर बिना पूर्व नोटिस पक्के मकानों को तोड़ा जा रहा है और खड़ी फसलों पर जेसीबी चलाकर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। विधायक हरिमोहन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
“बिना नोटिस कार्रवाई, गरीबों के साथ अन्याय”
विधायक शर्मा ने कहा कि बिना नोटिस दिए खातेदारी जमीन और वर्षों से बसे मकानों को तोड़ना पूरी तरह अवैधानिक है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि- पक्के मकानों और खड़ी फसलों पर कोई कार्रवाई न की जाए, किसी भी कार्रवाई से पहले कम से कम 7 दिन का नोटिस दिया जाए, जिन मकानों को तोड़ा गया है, उनके बदले नए प्लॉट और आवास आवंटित किए जाएं।

4000 बीघा जमीन और 431 करोड़ का मामला
जानकारी के अनुसार, लगभग 4000 बीघा जमीन को खाली कराकर त्प्प्ब्व् को सौंपने की तैयारी है, जिसकी कीमत करीब 431 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी राशि मिलने के बावजूद बूंदी जिले में विकास कार्य नहीं हुए हैं।
विधायक की चेतावनीकृ“बड़ा आंदोलन होगा”
विधायक हरिमोहन शर्मा ने केडीए अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई तुरंत नहीं रोकी गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब किसानों और आमजन के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एयरोसिटी प्रोजेक्ट को लेकर भी उठे सवाल
मौके पर मिली जानकारी के अनुसार एयरोसिटी फेज-1 के तहत जाखमुण्ड, बालापुरा, केथूदा और तुलसी गांवों की हजारों बीघा जमीन पर होटल और ग्रीन एरिया विकसित करने की योजना है। विधायक ने इसे ग्रामीणों को बेघर करने की साजिश बताते हुए गंभीर चिंता जताई।
यह भी पढ़ें – Bundi : नव नियुक्त जिला कलक्टर ने किया कुंवारती कृषि उपज मंडी का निरीक्षण, किसानों की सुविधा…
लोकसभा अध्यक्ष से भी की अपील
विधायक ने ओम बिरला से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में किसानों और गरीबों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए और न्याय दिलाया जाए।




