CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Bundi : नव नियुक्‍त जिला कलक्‍टर ने किया कुंवारती कृषि उपज मंडी का निरीक्षण, किसानों की सुविधा…

2 महीना ago
in bundi
0
Bundi: Newly appointed District Collector inspected Kunwarati Agricultural Produce Market, for the convenience of farmers...
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। नवनियुक्त जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कुंवारती कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए किसानों और मजदूरों के लिए छाया-पानी के माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। मंडी के बाद जिला कलक्टर ने केशवरायपाटन का दौरा कर केशवराय मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का भी अवलोकन किया।

जिला कलक्‍टर ने कृषि उपज मंडी में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज मंडी लाने की तारीख आसानी से पता चल सके, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाए। किसान राज्य सरकार के पोर्टल https://mspproc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर वर्तमान स्थिति चेक कर सकते हैं कि उन्हें किस दिन मंडी आना हैं। इसके अलावा, मंडी परिसर और राजस्थान स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में किसानों व पल्लेदारों को गर्मी से बचाने के लिए छाया हेतु टेंट, ठंडे पानी के कैंपर और मेडिकल किट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी किसान या मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके।


अनलोडिंग में आएगी तेजी, चालू होगा बंद धर्मकांटा

बूंदी जिले के सर्वाधिक भण्डारण क्षमता (1,61,000 मीट्रिक टन) वाले आरएसडब्‍लूसी डिपो में गेहूं की अनलोडिंग को गति देने के लिए जिला कलक्टर ने कन्वेयर बेल्ट मशीन का उपयोग करने को कहा है। साथ ही, डिपो में बंद पड़े दूसरे धर्मकांटे (तौल कांटे) को भी तुरंत चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्‍होंने आरएसडब्‍लूसी डिपो में अनलोडिंग पॉइंट बढ़ाकर 18 करने और लेबर बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि जिले के सभी खरीद केंद्रों पर उपज का दबाव कम हो सके और किसानों को इंतजार न करना पड़े।

जिला कलक्‍टर ने निर्देश दिए कि किसानों द्वारा बेची गई उपज का भुगतान नियमानुसार और अतिशीघ्र किया जाए। इस दौरान जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद का कुल लक्ष्य 1 लाख 90 हजार मीट्रिक टन है, जिसके मुकाबले अब तक 1 लाख 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं।

कृषि उपजमंडी के निरीक्षण के बाद जिला कलक्टर ने केशवरायपाटन पहुंचकर स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे केशवराय मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्‍होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने चंबल नदी के किनारे स्थित घाटों का भी पैदल अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें – बूंदी रोडवेज बस स्टैंड पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, जिला रसद अधिकारी देवराज रवि, एफसीआई के मैनेजर मनोज मीणा और आरएसडब्‍लूसी प्रभारी राकेश कुमार रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं - MLA हरिमोहन शर्मा

Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN