CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बारां में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 29 लोगों को बचाया गया; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

11 महीना ago
in BARAN, RAJASTHAN
0
Flood-like situation in Baran due to heavy rain, 29 people were rescued; Collector-SP inspected
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के बारां जिले में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रमुख नदियां और तालाब उफान पर हैं, जबकि कई नाले ओवरफ्लो होने से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और आवागमन बाधित हुआ है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और राहत-बचाव कार्य चला रहा है।

कलेक्टर-एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मंगलवार सुबह जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर जबर सिंह, तहसीलदार अभय राज और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ऊनी, केलवाड़ा, भंवरगढ़, किशनगंज और दैगनी पुलिया क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों को सतर्कता बरतने, जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

पार्वती नदी के टापू पर फंसे 29 लोगों का सफल रेस्क्यू

बारां में बाढ़ के कारण एक बड़ी घटना सामने आई, जहां ग्राम पंचायत ख्यावदा की सीमा पर स्थित पीतामपुरा और रामपुरा के बीच चारागाह भूमि पर रुके हुए भेड़पालक पार्वती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के एक टापू में फंस गए थे। ये भेड़पालक पाली, ब्यावर, अजमेर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों से आए थे।

सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शाहाबाद, तहसील प्रशासन और जिला अधिकारी बारां से मौके पर पहुंचे। दैगनी पुलिया के रास्ते से प्रशासनिक टीम वहां पहुंची, जहां 21 पुरुष, 8 महिलाएं और बच्चे, कुल 29 लोग, साथ ही 2450 भेड़ें, 31 ऊंट, 1 खच्चर और 9 कुत्ते फंसे हुए थे।

एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 29 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उन्हें ग्राम रामपुरा सुंडा के प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी करवाई गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर पूरी रेस्क्यू कार्रवाई की निगरानी की। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलमग्न क्षेत्रों से दूर रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़े: राजस्थान में 100 से अधिक उपखंड हो सकते हैं खत्म, मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस पर जोर

राहत बचाव टीमों की तैनाती और निगरानी

प्रशासन द्वारा जिलेभर में बाढ़ नियंत्रण और राहत कार्यों के लिए टीमें तैनात की गई हैं। सभी अधिकारियों को संभावित बाढ़ क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
To recover the money he lost in gambling, the husband handed over his wife to his friend for physical relationship, case registered

पति ने जुए में हारी रकम चुकाने के लिए पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दोस्त के हवाले किया, केस दर्ज

Police action on immoral activities in Bundi, 4 youths arrested, 5 women sent to Sakhi Center

बूंदी में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, 4 युवक गिरफ्तार, 5 महिलाएं सखी सेंटर भेजी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN