CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजस्थान में अब 41 जिले और 7 संभाग, गहलोत सरकार के 9 नए जिले खत्म, ग्राम पंचायतों का होगा पुनर्गठन

1 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS, RAJASTHAN
0
Big decision of Bhajanlal Cabinet: Now there are 41 districts and 7 divisions in Rajasthan, 9 new districts of Gehlot government are abolished, Gram Panchayats will be reorganized.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान की भजनलाल कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक निर्णय (Bhajanlal cabinet took a historic decision) लेते हुए राज्य में जिलों और संभागों की नई संरचना का ऐलान किया है, जिससे गहलोत सरकार के कार्यकाल में बनाये गए नए जिलों और संभागों को लेकर बड़ा निर्णय किया गया है। इस फैसले के तहत राजस्थान में अब केवल 41 जिले और 7 संभाग (Now only 41 districts and 7 divisions in Rajasthan) रहेंगे। गहलोत सरकार द्वारा अंतिम समय में घोषित 17 नए जिलों में से केवल 8 जिलों को यथावत रखा गया है, जबकि शेष 9 नए जिलों को समाप्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बांसवाड़ा, सीकर और पाली जैसे नए संभागों को भी खत्म कर दिया गया है।

भजनलाल कैबिनेट का बड़ा निर्णय

कैबिनेट की इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि 1956 में राजस्थान के गठन के बाद लंबे समय तक केवल 26 जिले थे। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़कर 33 हुई, लेकिन गहलोत सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में 17 नए जिलों और 3 नए संभागों की घोषणा की। यह फैसला चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले लिया गया, जिसे वर्तमान कैबिनेट ने “अव्यवहारिक” और “अवांछनीय” करार देते हुए पलट दिया।

कौन-कौन से जिले और संभाग समाप्त हुए?

भजनलाल सरकार ने दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़ और सांचौर जिलों को समाप्त कर दिया है। वहीं, बांसवाड़ा, सीकर और पाली संभागों को भी खत्म कर दिया गया है।

यथावत रखे गए जिले

गहलोत सरकार (Gehlot government) द्वारा बनाए गए बालोतरा, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और सलूम्बर जिलों को यथावत रखा गया है। इन जिलों को रखने का निर्णय व्यावहारिकता और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

7 संभाग और 41 जिलों का नया ढांचा

अब राजस्थान में केवल 7 संभाग और 41 जिले रहेंगे। यह नया ढांचा राज्य में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कैबिनेट का मानना है कि यह निर्णय राज्य की वर्तमान जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से अधिक व्यावहारिक और प्रभावी है।

ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन

कैबिनेट ने एक और बड़ा निर्णय (Cabinet took another big decision) लेते हुए ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का ऐलान (Announcement of reorganization of Gram Panchayats) किया है। जिलों को तीन श्रेणियों में बांटकर – सामान्य जिले, मरुस्थलीय जिले और आदिवासी बहुल जिले दृ ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा।

निर्णयों के पीछे तर्क

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि 67 वर्षों में जब केवल 7 नए जिले बने, तो एक सप्ताह में 17 जिलों और 3 संभागों की घोषणा करना अनुचित था। इस फैसले ने राज्य के संसाधनों और प्रशासनिक तंत्र पर अत्यधिक दबाव डाल दिया था। वर्तमान कैबिनेट ने इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श करते हुए पाया कि इतने बड़े पैमाने पर नए जिलों का गठन व्यावहारिक नहीं है।

यह भी पढ़े:  Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश ने थामी रफ्तार, गिरा तापमान, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर निर्णय लंबित

कैबिनेट बैठक में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने का मुद्दा भी उठा, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका क्योंकि यह मामला फिलहाल कोर्ट के अधीन है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
CM held the meeting of MLAs of Kota division, public representatives lived up to the trust of the public - Bhajanlal Sharma

CM ने ली कोटा संभाग के विधायकों की बैठक, जनप्रतिनिधि जनता के भरोसे पर खरा उतरे- भजनलाल शर्मा

Mahapanchayat tomorrow regarding the release of Naresh Meena, armed soldiers will be deployed at every nook and corner

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर महापंचायत कल, चप्पे-चप्पे पर हथियारबंद जवान रहेंगे तैनात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN