CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में ED ने आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की 135 करोड़ की संपत्ति की अटैच

1 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
ED attaches assets worth Rs 135 crore of Adarsh ​​Credit Cooperative Society in Rajasthan
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की 135 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच (Attached assets worth Rs 135 crore of Adarsh ​​Credit Cooperative Society) कर लिया है। यह कदम PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत उठाया गया है, जिसमें सोसाइटी के संचालक मुकेश मोदी, उनके भाई राहुल मोदी (Director Mukesh Modi, his brother Rahul Modi) और अन्य परिजनों से जुड़ी संपत्तियों को निशाना बनाया गया है। यह कार्रवाई आठ वर्षों में 20 लाख निवेशकों से ठगी गए करोड़ों रुपये (Crores of rupees defrauded from 20 lakh investors) के मामले में की गई है।

आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने 1999 में अपनी स्थापना के बाद एक व्यापक नेटवर्क खड़ा किया था। देश के 28 राज्यों में इसके कुल 806 ब्रांच थे, जिनमें से 309 शाखाएं राजस्थान में संचालित थीं। इस नेटवर्क के जरिए 20 लाख निवेशकों को निवेश के नाम पर ठगा (20 lakh investors cheated in the name of investment) गया। सोसाइटी के संचालकों ने निवेशकों से ली गई राशि को नियमों के विपरीत अपने निजी खातों में ट्रांसफर किया और इसका उपयोग निजी लाभ के लिए किया।

अब तक इस मामले में आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की कुल 2075 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच (Society’s assets worth Rs 2075 crore attached) की जा चुकी हैं। जांच में यह खुलासा हुआ है कि मुकेश मोदी और उनके सहयोगियों ने निवेशकों की भारी भरकम राशि को योजनाबद्ध तरीके से गबन किया। मुकेश मोदी, जो इस घोटाले के मुख्य आरोपी हैं, पहले से ही जयपुर जेल में बंद हैं। उन्हें पिछले साल जोधपुर में भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।

सोसाइटी के खिलाफ निवेशकों की शिकायतों के बाद यह मामला प्रकाश में आया। संचालकों ने आकर्षक रिटर्न का वादा करके लोगों को बड़े पैमाने पर अपनी योजना में शामिल किया। बाद में, इन पैसों को नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने निजी खातों और पारिवारिक संपत्तियों में स्थानांतरित कर दिया।

यह भी पढ़े: महिला नेता के सोशल मीडिया प्रबंधक की शर्मनाक हरकत, अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख की मांग

ईडी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि यह केवल निवेशकों की ठगी का मामला नहीं है, बल्कि धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का भी एक बड़ा उदाहरण है। अटैच की गई संपत्तियों में सोसाइटी के संचालकों और उनके परिजनों की अचल संपत्तियां शामिल हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Kirori Meena took back the post of minister, CM took a dig, said- one uncle and one baba…

किरोड़ी मीणा ने मंत्री पद वापस संभाला, CM ने ली चुटकी, कहा- एक मामा और एक बाबा…

Khetri SDM arrested for taking bribe of Rs 2 lakh, demanding bribe in exchange of changing the name of land

खेतड़ी SDM 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन का नामांतरण बदलने की एवज में रिश्वत की मांग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN