CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

मुझे मिला यह दायित्व मेरा नहीं, कोटा-बून्दी का सम्मान है: बिरला

2 वर्ष ago
in bundi, KOTA
0
This responsibility I got is not mine, it is the honor of Kota-Bundi: Birla
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

के.पाटन से लेकर लाखेरी तक बिरला का हुआ भव्य स्वागत

बून्दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को केशवराय पाटन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में पुन: जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार के.पाटन क्षेत्र में आए स्पीकर बिरला का कार्यकर्ताओं और कई समाजिक संस्थाओं और संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जिले के सीन्ता से शुरू हुआ स्वागत का क्रम केशवराय पाटन, कापरेन से लेकर लाखेरी तक ऐसा चला कि महज डेढ़ किमी की दूरी तय करने में 10 घंटे लग गए। जहां-जहां से बिरला का काफिला निकला वहां स्वागत के लिए लोग उमड़ते रहे। पाटन और कापरेन में काफिला रोड शो में तब्दील हो गया, बिरला ने भी प्रत्येक व्यक्ति का अभिवादन स्वीकार किया।

लाखेरी में बालाजी मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित सकरते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि आपने मुझे एक बार फिर सेवा का अवसर दिया है, मैं इसमें कोई कमी नहीं छोड़ूगा। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, वो ओम बिरला का नहीं बल्कि मेरे कोटा बून्दी के परिवारजनों का सम्मान है। बिरला ने कहा कि पिछली बार जो कुछ काम अधूर रह गए उन्हें बिना देरी के पूरा किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भाजपा नेता राकेश बोयत, प्रधान पदम नागर, प्रधान वीरेंद्र हाड़ा, राजेश रायपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा, हेमराज नागर,कुंज बिहारी,जुगल शर्मा, योगेंद्र श्रंगी, लक्ष्मण सिंह हाड़ा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, नीलेश तिवारी, महावीर जैन, गौरव मलिक, लोकेश बागड़ा, छीतरलाल गुर्जर, गोपाल नागर, दिनेश नागर, रामसिंह चौधरी, महावीर जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध
बिरला ने कार्यकर्ताओं से कहा है हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम लोगों के जीवन में खुशियां लाएं, अपने प्रयासों से उनका जीवन बेहतर बनाएं। वंचित वर्ग के उत्थान के लिए संवेदनशीलता और सामूहिकता से प्रयास करें। बिरला ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक दल की सरकार है। हम मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की भावना के साथ कार्य करेंगे ।

कॉलेज की स्वीकृति पर आभार जताया
लाखेरी में सरकारी कालेज की मांग को पूरा करने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्पीकर बिरला का अभिनंदन किया गया। बजट में कॉलेज की घोषणा से क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है। घोषणा से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। यह कॉलेज केशवराय पाटन विधानसभा का पहला सरकारी कॉलेज होगा। कॉलेज के अभाव में उच्च शिक्षा के लिए बून्दी या कोटा जाने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

भगवान केशवराय का लिया आशीर्वाद
बिरला ने केशवरायपाटन स्थित केशवराय जी मंदिर में भगवान केशव राय जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। बिरला ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत जल्दी ही यहां निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। मां चम्बल के किनारे इस ऐतिहासिक मंदिर के परिक्षेत्र के पुनर्विकास के बाद केशवराय पाटन नगर आध्यात्मिक-धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बनकर उभरेगा।

श्रावण मास में लें प्रकृति संरक्षण का संकल्प
बिरला ने केशवरायपाटन नगर पालिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारी माता बच्चे का पालन पोषण करती है, उसी तरह यह धरती माता भी हमारा पोषण करती है। इस विचार के साथ हम सब अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं, अनमोल प्रकृति को और अधिक समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़े : अद्भुत, अतुल्य, अकल्पनीय अभिनंदनः ओम बिरला के स्वागत के लिए बूंदी-कोटा ने बिछाए पलक-पावड़े

मूसलाधार बारिश में नहीं डिगा उत्साह
लाखेरी में नयापुरा से बालाजी मैरिज गार्डन तक बिरला का स्वागत हुआ। इस दौरान लगातार मूसलाधार बारिश में भी लोगों का उत्साह बना रहा। बारिश के बावजूद कार्यक्रम के अंत तक लोग आयोजन स्थल पर जमे रहे। लोगों का उत्साह देख बिरला ने भी उन्हें निराश नहीं करते हुए संबोधित किया। इस दौरान शहर की कई संस्थाओं ने स्पीकर बिरला का स्वागत किया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Many settlements submerged due to rain, holiday in schools, death of a child drowned in water, two kutcha houses collapsed

बारिश के चलते कई बस्तियां जलमग्न, स्कूलों में छूट्टी, पानी में बहे बालक की मौत, दो कच्चे मकान ढ़हे

Big action by cyber police station, member of interstate thug gang arrested

साईबर थाना पुलिस की बडी कार्यवाही, अंतरराज्यीय ठग गैंग का सदस्य गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN