बूंदी। महिला थाना पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल के परिवाद के आधार पर दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज (Rape case registered against two police personnel) किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
महिला थाना अधिकारी आशमीन बानो ने बताया कि दो कांस्टेबलों के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक को एक महिला कांस्टेबल ने परिवाद देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। परिवाद को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश महिला थाना पुलिस ने बूंदी रायथल थाने में तैनात कांस्टेबल बाबूलाल, भरतपुर में तैनात कांस्टेबल कमल के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : RPS के डॉक्टर पति ने होटल में किया हंगामा, संचालक और वेटर को पीटा, दोनो ने दर्ज कराया क्रोस केस
परिवाद में आरोप लगाया कि कोमल ने महिला कांस्टेबल के साथ वर्ष 2018 से 2021 तक कई बार दुष्कर्म किया। जबकी बाबूलाल पर 2022 से 2024 तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस महिला कांस्टेबल के आरोपों की जांच में जुटी हुई है।