CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पुलिस कांस्टेबल ने अधिकारियों की मसाज के लिए मांगी लड़की, एक हजार रुपये देने का ऑफर, SP ने किया सस्पेंड

2 वर्ष ago
in CRIME, dholpur
0
Police constable asked girl for massage of officers, offered to give one thousand rupees, SP suspended
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के धौलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस कांस्टेबल (police constable) ने गांव के युवक से अपने आला अधिकारियों के लिए लड़की या महिला की डिमांड (Demand for girl or woman for officers) की जो उन्हें रात में मसाज कर सके। आरोप है कि इसके लिए उसने गांव वालें को एक हजार रुपये भी देने का ऑफर भी दिया। कांस्टेबल का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Audio viral on social media) हो रहा है। ग्रामीणों ने एसपी सुमित मेहरडा को लिखित में शिकायत देकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। उसमें आरोपी कांस्टेबल रामनरेश ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी सुमित मेहरड़ा ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि कांस्टेबल रामनरेश ने गांव के युवक गुड्डू को फोन कर कहा कि उसे एक लड़की या औरत चाहिए जो अधिकारियों की मसाज कर सके। इसके लिए उसे 1 हजार रुपया दिया जाएगा। इतना ही नहीं आरोपी कांस्टेबल मोबाइल फोन पर कह रहा है कि एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ सभी से उसकी लाइजनिंग है।

वायरल ऑडियो में पुलिस कांस्टेबल कहता सुनाई दे रहा कि एक रात में कोई फर्क नहीं पड़ता, घर का पैसा घर में रह जाएगा। गुड्डू ने इसका जवाब देते हुए उससे कहा कि गांव के अंदर इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही उसने कहा कि गांव धीमरी में इस प्रकार की व्यवस्था है, इस पर आरोपी कांस्टेबल धीमरी गांव के लिए मना कर देता है। आरोपी कांस्टेबल गुड्डू को बार-बार गांव से ही लड़की उपलब्ध कराने का दबाव बनाता रहा।

यह भी पढ़े :  कोटा रेलवे जंक्शन से 4 साल के बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी केमरे में कैद हुआ अपहृर्ता

इसके बाद ग्रामीणों ने कांस्टेबल रामनरेश की शिकायत एसपी से की और ऑडियो क्लिप सुनवाई। कांस्टेबल ने पंचायत में पहुंचकर ग्रामीणों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। बावजूद इसके ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दे दिए हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
IPL 2024 DC Vs RR: Delhi Capitals win, Rajasthan's playoff ticket not confirmed after 2 consecutive defeats

IPL 2024 DC Vs RR: दिल्ली कैपिटल्स की जीत, लगातार 2 हार के बाद राजस्थान के प्लेऑफ का टिकट नहीं हुआ कन्फर्म

बेटे ने धारदार हथियार से की माता पिता की हत्या, जमीन विवाद में मारपीट, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN