CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बेटे ने धारदार हथियार से की माता पिता की हत्या, जमीन विवाद में मारपीट, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा

2 वर्ष ago
in BARAN, CRIME
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बारां। राजस्थान के बारां जिले में एक कलयुगी बेटे ने रिश्तों के कत्ल की वारदात (incident of murder of relations) को अंजाम दिया है। एक पुत्र ने अपने माता-पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी (Son killed his parents with a sharp weapon)। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। जमीन बंटवारे को लेकर यह पूरा विवाद होना सामने आ रहा है। बुधवार सुबह आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और सरेंडर किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाएं है। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के नाकोड़ा कॉलोनी की है।

जानकारी के अनुसार बारां शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित नाकोड़ा कॉलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय गजेंद्र गौत्तम ने मंगलवार रात को अपने 75 वर्षीय पिता प्रेम बिहारी गौत्तम और 72 वर्षीय माता देवकी बाई के साथ मारपीट की और उसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह कोतवाली थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

हत्या के बाद आरोपी रात भर घर में ही रहा और सुबह उसने इसकी सूचना अपने किसी परिचित को दी जिसने घटना की जानकारी कोतवाली थाना अधिकारी को दी सूचना पर जैसे ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना होने लगी उसी वक्त आरोपी ने कोतवाली थाने के अंदर प्रवेश किया और वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र गौत्तम को हिरासत में ले लिया और इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर एमओबी और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाएं।

पुलिस ने बताया कि मृतक प्रेम बिहारी गौतम, उनकी पत्नी देवकी बाई है। दोनों अपने बेटे गजेंद्र गौतम साथ में रहते थे। वे मूल रूप से अटरू तहसील के सकतपुरा के रहने वाले थे। प्रेम बिहारी गौतम सेवानिवृत ग्राम सेवक थे। वहीं इनका छोटा बेटा रिद्धिका कॉलोनी में अलग मकान में रहता है। गजेंद्र प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करता है।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय गजेंद्र अकेला था या उसकी पत्नी और बच्चे वहां भी मौजूद थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, एडिशनल एसपी राजेश चौधरी, डीएसपी बारां ओमेंद्र सिंह शेखावत और सीआई रामविलास मीणा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस पड़ोसियों व परिजनों से भी पुछताछ कर रही हैं। आरोपी गजेंद्र से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस कांस्टेबल ने अधिकारियों की मसाज के लिए मांगी लड़की, एक हजार रुपये देने का ऑफर, SP ने किया सस्पेंड

बताया जा रहा है कि कि आरोपी ने जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोपी राजेंद्र को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Brother-in-law stabs widowed sister-in-law to death, attacks her for refusing to marry him
CRIME

देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

जनवरी 23, 2026
An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.
bundi

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

जनवरी 3, 2026
Next Post
Investors' money doubled on the very first day, this share crossed Rs 78 to Rs 155.

पहले ही दिन निवेशकों का पैसा हो गया डबल, ये शेयर पहुंचा 78 रुपये से 155 रुपये के पार

Huge demonstration at the office of Superintendent Engineer of Water Supply Department

गंदे बदबूदार पानी की आपूर्ति को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों को जमकर सुनाई खरी खोटी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN