CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर में सुरंग खोद दो बैंक और ज्वैलरी शोरूम लूट की योजना का ऐसे हुआ खुलासा

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
This is how the plan to dig a tunnel in Jaipur and rob a bank and jewelery showroom was revealed.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में दो बैंक और ज्वैलरी शोरूम लूटने के लिए बनाई गई सुरंग का खुलासा (Tunnel made to rob two banks and jewelery showrooms in Jaipur revealed) हुआ है। लूट की योजना पर पिछले 6 महिने से काम चल रहा था। लेकिन आलू से भरा ट्रक धंसने की वजह से योजना की पोल खुल गई। इसके लिए बदमाशों ने 6 महीने पहले यहां एक दुकान किराए पर ली थी। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जा रही है।

हैरत की बात यह है कि वारदात शहर के बीचोंबीच स्थित अंबाबाड़ी़ क्षेत्र में घटित हुई। यहां सब्जी मंडी के पास स्थित एसबीआई बैंक, सेंट्रल बैंक और ज्वेलरी शॉप को लूटने (Looting SBI Bank, Central Bank and Jewelery Shop) के लिए शातिर बदमाशों ने 100 मीटर से अधिक दूरी तक सुरंग खोद दी (Vicious miscreants dug tunnel for more than 100 meters)। दोनों बैंक व ज्वैलरी शोरूम तक पहुंचने के लिए करीब 50-50 मीटर की दूरी तक सुरंग खोदना शेष था, लेकिन मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे मंडी में आलू से भरा मिनी ट्रक सुरंग के ऊपर से निकला तो उसका टायर धंस गया।

क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि 6 महीने पहले उत्तर प्रदेश निवासी अनवर, सलमान आदि ने फर्जी आईडी से अंबाबाडी सब्जी मंडी क्षेत्र में एक दुकान के बैसमेंट को किराए पर लिया था। दुकान मालिक सोहनलाल धोबी ने बताया कि उन्होंने यह दुुकान मंडी के काम के लिए लेना बताया था। यहां से उन्होंने बैंक और ज्वैलरी शोरूम की तरफ 100 मीटर से अधिक दूरी तक सुरंग खोद दी।

पुलिस ने बताया कि मंडी में मंगलवार सुबह चार बजे एक व्यापारी के यहां आलू से भरे तीन ट्रक आए थें। इसी दौरान एक ट्रक सुरंग में धंस गया। लोगों ने ट्रक को बाहर निकाला तो देखा कि जमीन में सुरंग बनी है और उसमें लकड़ी व फंटे भी लगे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए है।

यह भी पढ़े: कोटा पुलिस की दो मसाज पार्लर पर रेड, 15 युवतियां, स्पा सेंटर संचालक और एक ग्राहक सहित 17 पकड़े

पुलिस ने बताया कि शातिर बदमाश रात में सुरंग खोदने का काम करते थे। मिट्टी बाहर फेंकने की बजाय ई-रिक्शा में चार पांच कट्टे लेकर जाते थे। सब समझते थे कि चारा-बांट ले जा रहे हैं। लेकिन अब पता चला कि सुरंग की खुदाई में निकलने वाली मिट्टी कट्टों में लेकर जाते थे। फिलहाल, पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Hero Xtreme 125R launched, 125cc, stylish bike giving 66 Kmpl mileage created a stir

Hero Xtreme 125R लॉन्च, 125cc, 66 Kmpl की माइलेज देने वाली स्टाइलिश बाइक ने मचाई धूम

When the young man expressed his desire for marriage, she broke up with him, the girl set herself on fire outside her boyfriend's office

शादी की इच्छा जाहिर की तो युवक ने किया ब्रेकअप, युवती ने Boyfriend के ऑफिस के बाहर खुद को लगा ली आग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN