CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

फर्जी एडमिट कार्ड लेकर RAS-प्री फेल महिला, मेन्स एग्जाम देने पहुंची, जिस स्कूल में गई, वहां परीक्षा केंद्र ही नहीं था

2 वर्ष ago
in RAJASTHAN, UDIAPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में शनिवार को फर्जी एडमिट कार्ड लेकर एक महिला आरएएस मेन्स का एग्जाम (RAS mains exam) देने पहुंची। इस एडमिट कार्ड पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का लोगो लगाकर छेड़छाड़ की गई थी। यहां तक कि महिला जिस स्कूल में एग्जाम देने पहुंची, वहां परीक्षा केंद्र ही नहीं था। जांच में सामने आया कि महिला RAS प्री में पास ही नहीं हुई थी। ऐसे में कंट्रोल रूम प्रभारी ने भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया।

थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि महिला अभ्यर्थी माला गोयल पति सुरजीत सिंह निवासी श्रीगंगानगर के खिलाफ कंट्रोल रूम इंचार्ज राजेश व्यास की ओर से रिपोर्ट दी गई है। शनिवार को आरएएस मेन्स एग्जाम शुरू हुए थे। उदयपुर में 2 परीक्षा केंद्र गुरु गोविंद सिंह स्कूल और गवर्नमेंट रेजीडेंसी गर्ल्स स्कूल थे।
माला भूपालपुरा थाना इलाके स्थित फतह स्कूल में सुबह 9 बजे RAS मेन्स का सामान्य ज्ञान का पेपर देने आई थी। उसके एडमिट कार्ड पर फतह स्कूल का पता लिखा था जबकि वहां RPSC की ओर से RAS मेन्स का सेंटर ही नहीं बनाया गया था।

इसकी शिकायत करने वह कलेक्ट्री में बनाए गए कंट्रोल रूम पहुंची थी। यहां जांच में एडमिट कार्ड के फर्जी होने का मामला सामने आया। महिला से पूछताछ जारी है। जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच के लिए श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर पुलिस थाने को प्रकरण भिजवाया गया है।

ई-मित्र से निकलवाया था एडमिट कार्ड
कंट्रोल रूम प्रभारी राजेश व्यास ने बताया कि माला अपना एडमिट कार्ड लेकर पहुंची तो इसे RPSC भेज कर मालूम करवाया गया। जांच में सामने आया कि महिला RAS प्री में भी पास नहीं हुई थी। इसके बाद सामने आया कि उसने एडमिट कार्ड श्रीगंगानगर में किसी ई-मित्र सेंटर से निकलवाया था।

कंप्यूटर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र पर छेड़छाड़
राजेश व्यास ने बताया कि हमने उसके एडमिट कार्ड पर एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए उसकी SSO आईडी खोली तो पता चला कि एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ की गई है। यह एडमिट कार्ड इसी साल 4 मार्च को हुई संगणक (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा का था। यह एग्जाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंडक्ट किया था। जबकि एडमिट कार्ड पर आरएएस मेन्स एग्जाम लिखा था और आरपीएससी का लोगो लगा था। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था कि कंप्यूटर भर्ती के प्रवेश पत्र को फर्जी तरीके से आरएएस मेन्स के एडमिट कार्ड के रूप में बदलने की कोशिश की गई है। हालांकि, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : IAS पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC ने दर्ज कराई FIR, आंख में दिक्कत और मेंटल इलनेस, फिर बनवाया फेक मेडिकल सर्टिफिकेट

बतादें- RPSC ने RAS प्री 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया था। आरएएस मेन्स 20 और 21 जुलाई को दो पारियों सुबह 9 से दोपहर 12 और दोपहर 2ः30 से शाम 5ः30 तक आयोजित की गई थी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
Next Post

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 23 -24 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

राजस्थान में इस मानसून सीजन में हुई सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा बरसात, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN