CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 23 -24 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। रविवार को जयपुर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई है। हालांकि, राजस्थान में मानसून की अच्छी बरसात (Good monsoon rain in Rajasthan) का दौर धीमा पड़ जाने से इस बार अभी 10 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, नागौर, प्रतापगढ़, सलूम्बर एवं सिरोही में बारिश की कमी बनी हुई है। प्रदेश में अब तक औसत सामान्य वर्षा हो चुकी है, जो गत वर्ष से 126.01 मिलीमीटर कम है। जबकि मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

जल संसाधान विभाग के अनुसार, अब तक प्रदेश में गत एक जून से 21 जुलाई तक औसत सामान्य वर्षा 149.48 मिलीमीटर के मुकाबले 151.28 मिलीमीटर बरसात हुई जो औसत सामान्य वर्षा है। जबकि गत वर्ष इस दौरान 277.29 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस बार अब तक राज्य के 50 जिलों में धौलपुर, दूदू एवं टोंक में ही असामान्य वर्षा हुई तथा नौ जिलों अलवर, अनूपगढ़, भरतपुर, बूंदी, चुरु, डीग, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर एवं कोटा में सामान्य से अधिक बरसात हुई।

इस दौरान 28 जिलों बालोतरा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, गंगापुरसिटी, हनुमानगढ़, जयपुर ग्रामीण, जैसलमेर, जालोर झालावाड़, झुझुनूं, करौली, केकड़ी, खेरथल-तिजारा, नीमकाथाना, कोटपुतली-बहरोड़, पाली, फलौदी, राजसमंद, सांचौर, सवाईमाधोपुर, शाहपुरा, सीकर एवं उदयपुर में सामान्य बरसात दर्ज की गई। गत वर्ष इस दौरान 22 जिलों में असामान्य, 20 में सामान्य से अधिक और आठ जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई थी।

इस बार अब तक टोंक जिले में सर्वाधिक बरसात हुई जहां सामान्य वर्षा 200.58 मिलीमीटर की तुलना में 356.94 मिलीमीटर हो चुकी है जो सामान्य से 77.96 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह धौलपुर जिले में अब तक 341.07 मिलीमीटर बरसात हुई जो सामान्य से 72.26 प्रतिशत एवं दूदू जिले में 290 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य से 63.1 प्रतिशत ज्यादा है। राज्य में मानसून सीजन में गत एक जून से आगामी 30 सितंबर तक सामान्य वर्षा 417.46 मिलीमीटर मानी जाती हैं और 21 जुलाई तक प्रदेश में 151.28 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।

यह भी पढ़े : Rajasthan Weather High Alert: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इस बरसात से राज्य के छोटे बड़े 691 बांधों में 18 बांध लबालब हो चुके हैं तथा 297 बांध आंशिक रूप से भर गए। जबकि 376 बांध अभी भी खाली हैं। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों को पेयजल आपूर्ति करने वाले टोंक जिले में स्थित बिलसपुर बांध का जल स्तर अब तक 310.24 आरएल मीटर पहुंच गया है, जो उसकी भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर की तुलना में 29.61 प्रतिशत है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post

राजस्थान में इस मानसून सीजन में हुई सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा बरसात, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

पथराव में ASP सहित 12 पुलिस कर्मी चौटिल, माइंस बंद कराने पहुंचे ग्रामीण, समझाइश के लिए पहुंची थी पुलिस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN