CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

अघोषित विधुत कटौती के विरोध अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन

2 वर्ष ago
in bundi, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

अधीक्षण अभियंता कक्ष में जमकर हंगामा, एसई को सुनाई खरी खोटी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बूंदी। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कागजो में ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध (Protest against unannounced power cuts) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चर्मेश शर्मा व ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता का घेराव कर अघोषित कटौती पर जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता कक्ष में जमकर हंगामा हुआ और सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर ने अधीक्षण अभियंता के सामने ही अधिकारियों पर किसानों से ट्रांसफार्मर के लिये रिश्वत लेने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के साथ की नारेबाजी
कांग्रेस कार्यकर्ता विद्युत कटौती बंद करो, विद्युत विभाग मुर्दाबाद की नारेबाज़ी करते हुये शुक्रवार दोपहर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में असंवैधानिक रूप से अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे आम जनता का जनजीवन त्रस्त हो चुका है। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। तालेड़ा ग्रामीण क्षेत्रों के थ्री फेस ब्लॉक भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं किसानों को मात्र तीन घंटे बिजली मिल पा रही है।तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर ने कहा कि विभाग को किसानों की आवाज सुननी चाहिये।

सुचारू आपूर्ति के लिये दिया ज्ञापन
कांग्रेस पदाधिकारियों ने जेवीएनल के अधीक्षण अभियंता को बूंदी जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सुचारू आपूर्ति की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि विद्युत विभाग के द्वारा जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार के द्वारा जिलों में प्रभारी सचिवों को विद्युत और जलापूर्ति के लिये भेजने के बावजूद जनता को विद्युत कटौती से परेशान होना पड़ रहा है।

7 दिन में सुधार नहीं हुआ तो अनशन
रंधावा ने चेताया कि तत्काल अघोषित कटौती बंद नही की गयी और किसानों व आम जनता को राहत नही मिली तो सप्ताह भर बाद विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आमरण अनशन प्रारंभ किया जायेगा। रंधावा ने कहा कि भरता बावड़ी, अल्फानगर सीतापुरा, धनातरी, गागोस फीडर पर किसानों को मात्र 3 घंटे बिजली मिल पा रही है। बार बार 33 केवी लाईन बंद करने से किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों में तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर, किसान नेता गुरुतेज सिंह रंधावा, एनएसयुआई छात्र नेता किशन गुर्जर, आकाश चौधरी, युवा नेता ओमप्रकाश भील, रमेश मीणा, धनराज भील, सिकंदर मीणा, रामभरोस भील, हर्षपाल रंधावा, पांचू लाल भील, आकाश चौधरी, लोकेश उमरवाल, धनराज भील, धारा सिंह मीणा, चौथराम भील, राकेश चाँदना, उदय सिंह कुमावत, विशाल भील, रोनक कुमावत, नंदकिशोर, दुर्गा लाल भील, नेतराम जांगिड़ आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़े :  कांग्रेस विधायक शर्मा बोले- 7-7 हजार में बिक रहे 6 दिन के बच्चे, विधानसभा में मंत्री के जवाब से मचा हंगामा

जल्द ही होगा सुधार
अधीक्षण अभियंता के के शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि तालेड़ा क्षेत्र में वर्तमान में लोड सेटिंग की वजह से आपूर्ति में परेशानी आ रही है। उन्होंने आपूर्ति को जल्द ही सुचारू होने का भरोसा दिलाया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post

Tonk : पुलिस ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड हनुमान मीणा को रिमांड पर लिया, उगले कई राज

Rajasthan : उपचुनाव में प्रह्लाद गुंजल पर दांव खेल सकती है कांग्रेस!, रामनारायण मीणा को मिल सकता है मौका?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN