CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

हाथरस वाले हरि बाबा का राजस्थान पेपर लीक मामले से जुड़ा है कनेक्शन! SOG की जांच जारी

2 वर्ष ago
in dausa, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

यूपी के हाथरस में जिस बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत (122 people died in a stampede during the Baba’s satsang in Hathras) हुई, उस बाबा का कनेक्शन दौसा से भी (Baba’s connection with Dausa also) रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो नारायण हरि बाबा का यहां पिछले कई वर्षों से एनएच 21 पर बसी एक कॉलोनी में स्थित मकान में आना जाना था। जहां बाबा दिव्य दरबार लगाकर अपने अनुयायियों से मिलता था, प्रवचन देता था।

जब नारायण हरि बाबा यहां रहता था तो उनके अनुयाई यहां कड़ा पहरा देते थे, किसी भी बाहरी अनजान व्यक्ति की आवाजाही पर पाबंदी रहती थी। ऐसे में जो कॉलोनी के स्थानीय लोग थे वह भी परेशान रहते थे। उन्हें भी अपने घरों में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। बाबा से मिलने बसों में और लग्जरी गाड़ियों में भरकर बाहर से लोग यहां आते थे। नारायण हरि बाबा ने यहां फरवरी 2024 से आना बंद कर दिया, जब जयपुर एसओजी ने यहां रेड डाली थी।

दरअसल, जिस मकान में नारायण हरि बाबा दौसा आकर दिव्य दरबार लगाता था वह मकान पेपर लीक मामले के आरोपी पटवारी हर्षवर्धन मीणा का (That house belonged to Patwari Harshvardhan Meena, accused in the paper leak case) था। जब एसओजी ने हर्षवर्धन मीणा को नेपाल से गिरफ्तार किया तो एसओजी को हर्षवर्धन का मकान दौसा में होने का पता लगा तब तक एसओजी को भी यह पता नहीं था कि यहां नारायण हरि बाबा का दिव्य दरबार लगता है, जब जयपुर एसओजी की टीम एएसपी नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में हर्षवर्धन मीणा के मकान पर सर्च करने पहुंची तो उन्हें इस पूरे मामले का पता लगा।

एसओजी को सर्च के दौरान हर्षवर्धन मीणा द्वारा पेपर लीक मामले के कई अहम दस्तावेज हाथ लगे। बताया जा रहा है हर्षवर्धन मीणा की गिरफ्तारी के बाद बाबा नारायण हरि अपने अनुयायियों के साथ यहां से रफू चक्कर हो गया था, इसके बाद नारायण हरि बाबा दौसा में दिव्य दरबार लगाने कभी नहीं आए।

यह भी पढ़े : Jodhpur : दो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से वार, एक की मौत के बाद दो बच्चियों को टांके में डुबोकर मारा

पेपर लीक के आरोपी हर्षवर्धन मीणा के साथ बाबा नारायण हरि का किस तरह का अटैचमेंट था इसकी फिलहाल राजस्थान एसओजी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं सूत्रों की माने तो हाथरस हादसे के बाद में राजस्थान एसओजी भी एक्टिव हो गई और यूपी और एमपी में जयपुर एसओजी की टीम बाबा की तलाश में गई हुई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
Next Post

DLC से पहले हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ा दी जमीनों की दरें, जयपुर मानसरोवर और जोधपुर विवेक विहार में सबसे महंगे

डेढ़ करोड़ के अवैध लेनदेन के मामले में गुजरात पुलिस कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा को डिटेन कर गुजरात रवाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN