CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

डेढ़ करोड़ के अवैध लेनदेन के मामले में गुजरात पुलिस कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा को डिटेन कर गुजरात रवाना

2 वर्ष ago
in bundi
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। गुजरात की मेहसाणा साइबर थाना पुलिस ने खाते में अवैध लेनदेन मामले (Illegal account transaction cases) में राजस्थान के बूंदी शहर से कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा (Congress leader Manish Mewada) को डिटेन कर अपने साथ गुजरात ले गई है। गुरूवार को गुजरात पुलिस द्वारा अचानक कांग्रेस नेता को डिटेन करने से शहर में हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता कोतवाली थाने में पहुंचे।

कोतवाली थाने के एएसआई राम सिंह ने बताया कि गुजरात की मेहसाणा साइबर थाना पुलिस 1.54 करोड़ के अवैध लेनदेन के दर्ज मामले में आरोपी मेवाड़ा को गिरफ्तार करने बूंदी पहुंची थी। शहर के मधुबन कॉलोनी से कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा को डिटेन कर कोतवाली लाई और पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता के खाते में एक करोड़ 54 लाख रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन हुआ था। जिसका मामला गुजरात के मेहसाणा साइबर थाने में दर्ज था।

यह भी पढ़े : Jodhpur : दो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से वार, एक की मौत के बाद दो बच्चियों को टांके में डुबोकर मारा

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के मेहसाणा इलाके के रहने वाले रमणी शंकर पटेल के साथ डेढ़ करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ था। जिस अकाउंट में इस फ्रॉड की राशि गई वह अकाउंट कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा की था, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए की एंट्री के सबूत गुजरात पुलिस के हाथ लगे। 6 महीने के भीतर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि को बूंदी के बैंक से भी निकाला गया। जांच पड़ताल करने के बाद गुजरात पुलिस बूंदी पहुंची जहां मनीष मेवाड़ा को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लायी। जहां गुजरात पुलिस ने पूछताछ की जिस पर कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा ने बूंदी शहर के एक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी का नाम बताया।

मेवाड़ा ने कहा कि मेरा करंट अकाउंट इंश्योरेंस कंपनी के एक कर्मचारी को दिया हुआ था और वह हर महीने उन्हें 50 हजार रुपए देता था, जब अचानक से डेढ़ करोड़ रुपए की एंट्री का मैसेज उनके मोबाइल पर प्राप्त हुआ तो उन्होंने तुरंत बैंक में जाकर अकाउंट को फ्रीज करवा दिया था। हालांकि कांग्रेस नेता ने डेढ़ करोड़ रुपए की हेराफेरी की बातों को झूठा बताया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा की टीम से भी जुड़े हुए थे और प्रदेश में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। मामले में देवपुरा के एक रेस्टोरेंट मालिक का भाई भी शामिल बताया जा रहा है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post

Weather Update: आज इन 29 जिलों में येलो अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

Rajasthan Weather High Alert: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN