CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

UGC ने राजस्थान की 7 सरकारी, 7 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को किया डिफाल्टर घोषित, लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर कार्रवाई

2 वर्ष ago
in INDIA, RAJASTHAN
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी (UGC) ने देशभर की 157 यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इसमें 108 सरकारी यूनिवर्सिटीज, 47 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और 2 डीम्ड यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। जिनमें राजस्थान की 7 सरकारी यूनिवर्सिटीज और 7 प्राइवेट यूनिवर्सिटी (7 Government universities and 7 Private universities of Rajasthan) भी शामिल है। UGC ने यह कार्रवाई यूनिवर्सिटीज में लोकपाल नियुक्त नहीं किए जाने के कारण की है।

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से जारी की गई डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में मध्यप्रदेश 16 यूनिवर्सिटी के साथ देश में पहले नंबर पर है। जबकि राजस्थान 14 यूनिवर्सिटी के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद 12 यूनिवर्सिटी के साथ तीसरे नंबर पर उत्तर और 10 यूनिवरिस्टी के साथ चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल की यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर के रूप में दर्ज किया गया है।

दरअसल, इन यूनिवर्सिटीज ने UGC के तय नियम और समय में अपने यहां लोकपाल की नियुक्ति नहीं की थी। लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने के चलते ही इन्हें डिफॉल्टर घोषित (Declared Defaulter) किया गया है। ऐसे में अब भविष्य में इन यूनिवर्सिटीज द्वारा लोकपाल की नियुक्ति करने के बाद ही इन पर लगा डिफॉल्टर का टैग हट सकेगा।

यह भी पढ़े : Allen कोटा में नीट-2025 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

राजस्थान की ये यूनिवर्सिटीज डिफाल्टर घोषित
राजस्थान के बाबा आम्टे दिव्यांग यूनिवर्सिटी, जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, महराज गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी बीकानेर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि यूनिवर्सिटी बीकानेर, कोटा यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, प्रताप यूनिवर्सिटी, श्री कल्लाजी वैदिक यूनिवर्सिटी, जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और जे मनीष आदिवासी यूनिवर्सिटी को डिफाल्टर घोषित किया गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
Next Post

स्पा सेंटर छापा, 3 युवक और 3 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, संचालक समेत 7 पर पीटा एक्ट में कार्रवाई

राजस्थान में शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी, CM भजनलाल शर्मा ने दिए बड़े संकेत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN