CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी, CM भजनलाल शर्मा ने दिए बड़े संकेत

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने की तैयारी में है। अभी प्रदेश में शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा (Retirement age limit of teachers) 60 वर्ष निर्धारित है, इसे बढ़ाकर 65 साल किया जा सकता है (Can be increased to 65 years)।

मुख्यमंत्री के स्तर पर इस पर मंथन जारी है। जल्द ही इसपर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश के लाखों शिक्षकों की नौकरी 5 साल और बढ़ जाएगी। इससे प्रदेश के लाखों परिवार की आय में बढ़ोतरी भी होगी। मालूम हो कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षकों के रिटायरमेंट एज को बढ़ाने के प्रस्ताव पर चल रहे मंथन पर खुद बड़ी जानकारी दी है।

रिटायरमेंट एज बढ़ाने के साथ हर साल प्रमोशन पर भी मंथन
21 जून को योग दिवस के मौके पर सुबह में योगाभ्यास करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे। इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में शिक्षक भी शामिल थे। इसी कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, हमारी सरकार कॉलेज में शिक्षकों के रिटायरमेंट की आयु सीमा को बढ़ाकर 65 वर्ष करने पर भी मंथन कर रही है। इसके साथ ही प्रत्येक विभाग में हर साल कर्मचारियों का प्रमोशन हो, उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें, इसको लेकर हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

हर महीने सरकारी नौकरी के लिए निकलेगी भर्ती
इससे पहले अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 62वें प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को बोलते हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, हम अब किसी भी विभाग में वैकेंसी खाली नहीं होने देंगे, सभी विभाग के उच्च अधिकारियों को कह दिया है कि वे कर्मचारी के रिटायरमेंट पर पद खाली होते ही लिस्ट तैयार करें और हर महीने भर्तियां निकालें।

यह भी पढ़े :  UGC ने राजस्थान की 7 सरकारी, 7 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को किया डिफाल्टर घोषित, लोकपाल नियुक्त नहीं करने पर कार्रवाई

सीएम ने कांग्रेस सरकार के काम पर उठाए सवाल
कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ने गहलोत सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा- कांग्रेस ने जहां टीचर नहीं थे, वहां स्कूल खोल दिए। जहां प्रोफेसर नहीं थे, वहां कॉलेज खोल दिए। प्रदेश के कॉलेजों में आज स्टूडेंट्स की संख्या 11, 15 और 20 है। जो कांग्रेस सरकार के कारनामों की पोल खोलती है। जल जीवन मिशन में भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने काले कारनामे कर दिए, जिसका नुकसान अब जनता उठा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post

जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव, पथराव-आगजनी, कई पुलिसकर्मी घायल, 15 लोग हिरासत में

हिंदी मीडियम के परीक्षार्थियों को थमा दिया अंग्रेजी में पेपर, NEET परीक्षा विवाद के बीच एक और नया मामला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN