CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सेल्फी ले रहे थे 4 दोस्त, एक फिसल कर नहर में गिरा तो तीन बचाने कूदे, 50 मीटर दूर दो शव मिले

3 वर्ष ago
in bundi, KOTA
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। केशोरापाटन क्षेत्र की सींता बालिता नहर पर सेल्फी ले रहे चार दोस्तो (Four friends taking selfie) मे से 1 दोस्त फिसलकर गिर गया तो उसे बचाने के लिए उसके 3 दोस्त भी नहर में कूद गए। तेज बहाव में बहने लगे तो शोर मचाया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने 2 को तो बाहर निकाल लिया लेकिन 2 बह गए। घटनास्थल से 50 मीटर दूर 2 के शवों को बाहर निकाला (Bodies of 2 were taken out) गया। करीब 3 घंटे रेस्क्यु ऑपरेशन (Rescue operation) चलाकर शव बाहर निकाले गए। यह घटना बूंदी जिले के थाना केशवरायपाटन इलाके की सींता-बालिता नहर का है।

चार बच्चों के नहर में बहने की सूचना पर केशोरायपाटन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव राहत कार्य शुरू किया। हालाकिं दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। केशोरायपाटन थाना अधिकारी बाबूलाल मीणा मय जाप्ते के मौजूद रहे। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते रहे। सूचना पर कोटा कुन्हाडी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार कोटा के कुंहाडी थाना इलाके से चार दोस्त सुबह 9 बजे नहर पर आए थे। जिनमें सिद्धम (13) यथार्थ (14), पीयूष (14) और आदित्य (13) शामिल थे। सींता नहर के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इतने में आदित्य का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। वह पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगा तो ये देख तीनों दोस्त उसे बचाने नहर में कूद गए। नहर में पानी का बहाव तेज था और तीनों बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। इसी दौरान पास से गुजर रहे लोगों ने आवाज सुनी तो नहर में कूदे।

Four friends were taking selfies, one slipped and fell into the canal, three jumped to save him, two dead bodies were found 50 meters away.

यह भी पढ़े: UDH मंत्री खर्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप तय, 18 साल पुराने PHED के पाइप खरीद घोटाले का मामला

इस दौरान लोगो ने यथार्थ और सिद्धम को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन पीयूष और आदित्य नहर में आगे बह गए। करीब 11 बजे करीब पुलिस को सूचना दी। साथ ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ (SDRF and NDRF) टीम के साथ कोटा निगम के गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से 50 मीटर दूर आदित्य और पीयूष का शव मिला। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post

बस में लावारिस मिली लाखों की 113 किलो चांदी, यात्रियों से पुलिस ने पुछा, नहीं बना कोई मालिक

राजस्थान की जनता से पुर्व CM गहलोत की भावुक अपील, बोले-वो जनता को गुमराह करने में हुए कामयाब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN