CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान की जनता से पुर्व CM गहलोत की भावुक अपील, बोले-वो जनता को गुमराह करने में हुए कामयाब

2 वर्ष ago
in JAIPUR, POLITICS
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियां और ज्यादा सक्रिय हो गई हैं। इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया (Shared a video on social media) है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील (Appeal to vote in favor of Congress) की।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस वीडियो में कहा कि विधानसभा के चुनाव में हम सबकों विश्वास था कि इस बार सरकार रिपीट होगी, आम जनता में भी ये भावना थी, क्योंकि जो काम हुए थे योजना बनी थी, शिक्षा में, स्वास्थ्य में सोशल सिक्योरिटी के अंदर कोई क्षेत्र ऐसा नहीं था, जिसके बारे में कोई योजना नहीं बनी हो।

पूर्व सीएम गहलोत ने आगे कहा कि जो हमने मंहगाई राहत शिविर चलाये थे, किसानों और उपभोक्ताओं को बिजली के अंदर छूट दी थी, हर क्षेत्र में लोगों को मंहगाई के इस दौर में राहत मिली। इस बेरोजगारी के अंदर जितनी नौकरी हमने लगाई देश में कहीं नहीं लगी थी, हमने 3 लाख से ज्यादा नौकरियां दी। हर विधायक को मैंने कह रखा था तुम मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा। यहीं भावना रही हमारी। इतनी शानदार योजना बनी की देशभर के अंदर राजस्थान आजादी के बाद पहली बार चर्चा में आया। कई प्रदेशों में हमारी योजनाओं को अपनाया जा रहा है, इस माहौल में चुनाव हुए थे।

राजस्थानवासियों से एक बेहद जरूरी अपील- pic.twitter.com/FzoEeJiyMU

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 17, 2024

अशोक गहलोत ने वीडियो में आगे कहा – लेकिन दुर्भाग्य से चुनाव कैंपेन के दौरान केंद्रीय नेताओं ने झूठे आरोप लगाए, प्रधानमंत्री तक ने कह दिया कि हिन्दुओं को तो मिले 5 लाख, मुसलमानों को मिले 50 लाख ये झूठा जुमला बन गया। जबकि कन्हैयालाल हत्याकांड में दो घंटे के अंदर मुलजिमों को पकड़ लिया था। 2 बच्चों को नौकरी और 50 लाख रुपए भी दिए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद एनआईए ने केस ले लिया वो कुछ नहीं कर पाए हमारे पास केस होता तो अभी तक उनको फांसी की सजा हो जाती। उन्होंने कहा कि झूठे प्रचार किए गए कि राजस्थान में रेप सबसे ज्यादा हो रहे हैं, कानून-व्यवस्था कुछ नहीं है विकास ठप्प हो गया है। झूठे आरोपों की वजह से वो जनता को गुमराह करने में कामयाब हुए।

यह भी पढ़े: बस में लावारिस मिली लाखों की 113 किलो चांदी, यात्रियों से पुलिस ने पुछा, नहीं बना कोई मालिक

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि आप इस बार कांग्रेस के उम्मीदवारों को आर्शीवाद दें, मैं आपसे वादा करता हूं गारंटी देता हूं कि मैं और कांग्रेस के नेता सरकार चाहे बीजेपी की बन गई लेकिन उन योजनाओं को लागू करवाएंगे ताकि लोगों को उनका लाभ मिलता रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Next Post

RCA अध्यक्ष का चुनाव 8 अप्रैल को, नामांकन 4 से, वोटर लिस्ट से राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम का नाम गायब

ताज़ातरीन खबरें और विश्वसनीय जानकारी देने वाला राजस्थान का बेस्ट हिंदी न्यूज़ पोर्टल?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN