CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पेयजल समस्या को लेकर वार्ड 43 क्षेत्र के महिला- पुरुषों ने टंकी पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन

2 वर्ष ago
in bundi
0
Women and men of Ward 43 area protested by climbing on the tank regarding drinking water problem.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर के कई हिस्सों में पेयजल की समस्या को लेकर कर हाहाकार मचा (There was an outcry over the problem of drinking water) हुआ है। इस बीच सोमवार को शहर के वार्ड 43 क्षेत्र के दर्जनों महिला पुरुषों ने क्षेत्रिय पार्षद रणजीत नायक, मनोज मेघवाल के नेतृत्व जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर का प्रदर्शन किया। आक्रोशित एक दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने पानी की टंकी पर चढ़कर करीब 2 घंटे तक विरोध जताया (The protesters climbed the water tank and protested for about 2 hours)। विरोध जता रहे प्रदर्शनकारी जिला प्रशासन एवं पुर्व विधायक अशोक डोगरा निर्देश पर मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की समझाइश के बाद नीचे उतरे।

जानकारी के मुताबिक, शहर के वार्ड नंबर 43 के पार्षद रंजीत नायक गोलू के नेतृत्व में दर्जनों महिला-पुरुष नारेबाजी करते हुए नैनवां रोड स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे, यहां प्रदर्शन की सूचना होने के चलते पुलिस और जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को विभाग के अंदर घुसने नहीं दिया। इससे आक्रोशित होकर प्रदर्शनकारी नैनवां रोड पुलिस लाइन के पीछे स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताने लगे। टंकी पर चढ़कर विरोध जताने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी स्थानीय विधायक हरिमोहन शर्मा और जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

करीब 2 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी पूर्व विधायक अशोक डोगरा के निर्देश पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल, पुलिस उपाधीक्षक भंवर सिंह, जलदाय विभाग के कनिष्ट अभियंता नवीन की मौजूदगी में समझाईश की गई। पार्षद गोलू नायक और प्रदर्शनकारी महिला पुरूष नीचे उतर वार्ता की। अधिकारीयों ने तुरंत समस्या का समाधान करने के लिए पूर्व के बंद पड़े 3 बोरवेल चालू करवाने,1 नया बोरवेल 8इंच वार्ड में लगाने, एक पानी की टंकी बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना कोतवाली, थाना सदर पुलिस सहित आरएसी के जवान मौके पर मौजूद थे।

इन कॉलोनियों में है पेयजल संकट
पार्षद रणजीत नायक ने बताया कि वार्ड 43 के बिबनवा रोड, हरिधाम कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, रुणीजा नगर, श्रीनाथ रेजिडेंसी, गुलाब विहार, सूर्यमल कॉलोनी, मालवीय नगर, शक्ति भवन के पीछे के हिस्से की आबादी में पिछले 20 दिनों में 10 से 15 मिनट की पेयजल सप्लाई हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। साथ ही सप्लाई का समय भी निश्चित नहीं है।

यह भी पढ़े : राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों हो सकता है मेघगर्जन, वज्रपात, रहें सतर्क

इस दौरान ग्रामीण छात्र संगठन अध्यक्ष लोकेश मीणा, राहुल चंदेल, दिनेश शर्मा(सोनू),दौलत मीणा, सावरा कराड सहित दर्जनो महिला पुरूष मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Kidnapped and demanded ransom of 80 thousand rupees, as soon as the young man got the money online, the kidnappers left Kota and ran away

अपहरण कर 80 हजार रुपए फिरौती मांगी, ऑॅनलाईन रकम मिलते ही युवक को कोटा छोड़ भागे अपहरणकर्ता

Tale of distressed villages, under Bisalpur drinking water scheme, pipelines laid from house to house - tap points also installed - but no water supply

बदहाल गावों की दास्तान, बीसलपुर पेयजल योजना में घर- घर पाइपलाइन बिछी- नल प्वाइंट भी लगे-लेकिन पानी की सप्लाई नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN