CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान: मीडिया राउंड टेबल का आयोजन, जल संग्रहण पर हुई चर्चा

12 महीना ago
in bundi, KOTA, RAJASTHAN
0
Vande Ganga Water Conservation- Public Campaign: Media Round Table organized, discussion on water conservation
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी, (कलीमुद्दीन अंसारी)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जारी वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया राउंड टेबल का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण और संग्रहण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों से अवगत करवाया गया एवं जल संरक्षण का महत्व बताया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा ने अभियान की रूपरेखा और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि एक जन अभियान है, जिसकी सफलता जन-सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले भर में पुराने जल स्रोतों जैसे तालाबों, बावड़ियों, और एनीकटों का जीर्णाेद्धार किया जा रहा है तथा नए जल संरक्षण ढांचे भी तैयार किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता जसराम ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि मानसून से पूर्व वर्षा जल के अधिकतम संग्रहण के लिए चेक डैम निर्माण, नहरों की सफाई और कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट जैसे कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य भूजल स्तर को रिचार्ज करना और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता बढ़ाना हैं।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता के. सी. गोयल ने बताया कि विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों को स्थायी बनाने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल की पहुँच सुनिश्चित करने में मदद करना भी है।

यह भी पढ़े: टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

इस दौरान अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग जल संरक्षण के इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अनुप्रिया, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंत मीणा सहित मीडियाकर्मी मौजूद रहें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Nexa Evergreen fraud: ED raids 25 locations in Rajasthan-Gujarat, fraud case of more than 2700 crores

नेक्सा एवरग्रीन धोखाधड़ी: ED की राजस्थान-गुजरात में 25 ठिकानों पर छापेमारी, 2700 करोड़ से ज़्यादा की ठगी का मामला

There is a ruckus in the government over the transfers of the education department in Rajasthan! The suspense over third grade teachers remains

राजस्थान में शिक्षा विभाग के तबादलों पर सरकार में घमासान! थर्ड ग्रेड टीचर्स पर सस्पेंस बरकरार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN