CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भैंसो से भरी मेटाडोर और कार की आमने-सामने से भिड़ंत में दो जनों की मौत, तीन जने घायल

2 वर्ष ago
in bundi
0
Two killed, three injured in head-on collision between a Matador loaded with buffaloes and a car
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 148 डी मॉडल स्कूल के पास हुए एक हादसे में गुजरात के सोमनाथ जिले के दो लोगों की मौत (Two people from Somnath district of Gujarat died in the accident) हो गई, जबकि तीन जने घायल (three people injured) हुए हैं। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जो चारधाम की यात्रा कर हरिद्वार से वापस गुजरात लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को हिंडोली अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है घायलों का बूंदी जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 6ः30 बजे के करीब भैंसो से भरी मेटाडोर और एक कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत में दो जनों की मौत हुई है, जबकि तीन जने घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से हिंडोली अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जिनका इलाज जारी है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मेटाडोर मौके पर पलटी खा गई, जबकि कार सड़क के नीचे झाड़ियों में जा गिरी, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कार में सवार गंभीर घायल एक जने का कंधे के यहां से हाथ कटकर अलग हो गया।

यह भी पढ़े : लिफ्ट की चेन टूटी,1785 फीट गहरी खदान फंसे 15 अधिकारी निकाले, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

हादसे में गुजरात के सोमनाथ जिले के तलाला निवासी विपुल पुत्र दिलीप पटेल 34 साल, भावेश पुत्र धीरूभाई 27 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सागर पुत्र दिलीप, चिराग पुत्र दिलीप, व किशन घायल हुए हैं, जिनका बूंदी जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken
bundi

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

मार्च 10, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Next Post
Dispute over dancing in friend's house, youth dies in knife attack, one injured, girl commits suicide

दोस्त की निकासी में नाचने को लेकर हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत, एक घायल, युवती ने किया सुसाइड

Cheating of Rs 11 lakh 51 thousand in the name of doubling the money, both the impostors ran away after rendering the victim unconscious

रूपये दोगुने करने के नाम पर 11 लाख 51 हजार की ठगी, पीडित को बेहोश कर फरार हुए दोनो ढ़ोंगी महाराज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN