CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दो खाद बीज एजेन्सी संचालक व उपमहाप्रबंधक CFCLगड़ेपान कोटा को 6 माह के कारावास व 5 हजार रूपये आर्थिक दंड से किया दण्डित

2 वर्ष ago
in KOTA, tonk
0
Two fertilizer seed agency operators and Deputy General Manager CFCL Gadepan Kota were punished with 6 months imprisonment and a fine of Rs 5,000.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

एसीजेएम उनियारा ने सुनाया फैसला

टोंक, (शिवराज बारवाल मीना/मुजम्मिल सारण)। टोंक जिले के उनियारा क्षेत्र में 2 खाद बीज एजेन्सी से खाद व बीज के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोग शाला भेजे गए थे। जांच में खाद के सैंपल फैल पाए जाने पर तत्कालीन कृषि अधिकारी, कृषि विभाग टोंक द्वारा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था। उक्त प्रकरण में न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ० सुरभि सिंह ने फैसला सुनाते हुए मैसर्स चौधरी खाद बीज एजेंसी उनियारा (M/s Chaudhary Fertilizer Seed Agency Uniara) के प्रोपराइटर उनियारा निवासी कमरूद्धीन पुत्र छोटे खां एवं मिश्रा खाद बीज एजेन्सी बनेठा (Mishra Khad Seed Agency Banetha) के प्रोपराइटर रामप्रसाद सहित चम्बल फर्टिलाइजर्स गड़ेपान कोटा (Chambal Fertilizers Gadepan Kota) के उप महाप्रबंधक (Deputy General Manager) बी.के.कपूर को दोषी माना हैं। जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट उनियारा ने उक्त प्रकरण के तीनों फर्म के संचालाको के विरूद्व 6 माह के कारावास तथा पांच हजार रूपये की जुर्माना राशि अदा करने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन कृषि अधिकारी कृषि विभाग टोंक दिनेश कुमार बेरवा द्वारा वर्ष 2016 में मैसर्स चौधरी खाद बीज एजेंसी उनियारा एवं मैसर्स मिश्रा खाद बीज एजेंसी बनेठा से सैंपल लिए थे सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। दोनों ही खाद बीज एजेंसी संचालकों ने उक्त माल को चंबल फर्टिलाइजर्स गडेपान कोटा से खरीदना बताया था। प्रयोगशाला भेजे गए सेम्पल जांच में फैल हो गए, खाद में जांच के दौरान सरपर की मात्रा कम पाई गई। जिस पर तत्कालीन कृषि अधिकारी, टोंक दिनेश कुमार बैरवा (वर्तमान प्रमोशन पद – उप निदेशक – आत्मा, कृषि विभाग टोंक) द्वारा तीनों के खिलाफ न्यायालय एसीजेएम उनियारा में परिवाद पेश किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए करीब 7 साल बाद न्यायालय ने वाद ट्रायल तथा साक्ष्य पूर्ण होने पर दोनों एजेंसी मालिक सहित डीजीएम चम्बल फर्टिलाइजर गड़ेपान कोटा को दोषी मानते हुए गुरुवार को 6 माह के कारावास और 5000 के आर्थिक दंड से दंडित  करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े:  कोटा थर्मल और रावतभाटा पावर प्लांट अचानक ठप्प, कई घंटो तक बंद रही चार जिलो की सप्लाई

गौरतलब हैं कि मैसर्स चौधरी एजेंसी संचालक कमरूद्धीन खां वर्तमान में अलीगढ़ (उनियारा) के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भी है। एसीजेएम कोर्ट उनियारा द्वारा प्रकरण में दिए गए निर्णय की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Before the DG-IG conference, PM Modi gave this message to party officials regarding bureaucracy

DG-IG कॉफ्रेंस से पहले PM मोदी ने नौकरशाही को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिया ये संदेश

3 country made pistols, 2 country made pistols and 4 cartridges recovered from the miscreants.

चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, कोटा शहर के कई थानों में दर्ज हैं संगीन अपराध के मामलें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN