CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

गोगामेड़ी हत्या कांड के दो आरोपी रोहित और फौजी अरेस्ट, राकेश गोदारा गैंग के हैं शार्प शूटर

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
गोगामेड़ी हत्या कांड के दो आरोपी रोहित और फौजी अरेस्ट, राकेश गोदारा गैंग के हैं शार्प शूटर
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान की राजधानी जयपुर में करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या (Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi murdered in Jaipur) के मामले में पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को अरेस्ट कर लिया (Police arrested both the murderers Rohit Rathod and Nitin Fauji) है। पुलिस ने रोहित राठौर को तो राजस्थान के ही एक गांव से डिटेन किया है, वहीं नितिन फौजी को हरियाणा के महेंद्र गढ़ से पकड़ा गया है। यह दोनों उभरते हुए बदमाश हैं और फिलहाल राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राकेश गोदारा के लिए काम करते थे। यह वारदात भी इन दोनों बदमाशों ने राकेश गोदारा के इशारे पर अंजाम दी है।

राजस्थान पुलिस ने मंगलवार की शाम को ही इन दोनों बदमाशों की पहचान कर ली थी, वहीं पूरी रात चली धरपकड़ और कांबिंग अभियान के दौरान बुधवार की अल सुबह दोनों बदमाशों को अरेस्ट किया गया। अब पुलिस दोनों बदमाशों को भारी सुरक्षा में लेकर जयपुर पहुंच रही है। बता दें कि जयपुर स्थित अपने आवास में विश्राम कर रहे राजपूत नेता और करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस वारदात के दौरान क्रास फायरिंग में एक बदमाश नवीन शेखावत मौके पर ही मारा गया था, जबकि नितिन फौजी और रोहित राठौड़ भागने में सफल हो गए थे। इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज के आधार पर राजस्थान पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले गैंगस्टर राकेश गोदारा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी, उसने अपनी पोस्ट में लिखा था कि गोगामेड़ी उसकी राह में बाधा बन रहे थे, इसलिए उनकी हत्या करा दी।

यह भी पढ़े: राजस्थान में व्यापक असर- गोगामोड़ी की हत्या के विरोध में बाजार, स्कूल, कॉलेज सब बंद

गोदारा ने इसी के साथ अन्य दूसरे लोगों को चेतावनी भी दी थी कि आगे से कोई उसकी राह का रोड़ा बनेगा तो उसे भी यही मिलेगी। बता दें कि राकेश गोदारा कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा का शार्गिद है और संपत ने ही गोगामेड़ी की सुपारी राकेश गोदारा को दी थी। संपत नेहरा को भी यह सुपारी अपने गुरु लॉरेंस विश्नोई से मिली थी। इस वारदात के विरोध में सर्व समाज ने आज राजस्थान बंद का ऐलान किया गया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Called former CM Vasundhara Raje and will meet the leaders of the organization regarding the chair of Delhi and Rajasthan.

पूर्व CM वसुंधरा राजे को बुलाया दिल्ली, राजस्थान की कुर्सी को लेकर संगठन के नेताओं से करेंगी मुलाकात

If we are black, then what if we are Dilwale..., Junior Mahmood took his last breath, the last meeting with his friend remained incomplete.

हम काले है तो क्या हुआ दिलवाले है....., वाले जुनियर महमूद ने लि आखरी सांस, अधूरी रह गई दोस्त से आखिरी मुलाकात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN