CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

2 वर्ष ago
in bundi
0
Tragic road accident, a speeding container hits three youths riding a bike, one dead
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के डाबी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा (Tragic Road Accident) हुआ, जिसमें एक युवक की मौत (Death of a young man) हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना खड़ीपुर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी (The container hit three youth riding a bike from behind)। हादसे में बाइक सवार चंदन सेन पुत्र दिनेश सेन निवासी डाबी, की मौके पर ही कुचल जाने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चंदन की मौसी के बेटे दीप्पू सेन पुत्र प्रकाश सेन निवासी अजमेर, को गंभीर चोटें आईं और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल दीप्पू को तुरंत कोटा के अस्पताल में रेफर किया गया। मृतक के भाई अनिल सेन को भी मामूली चोटें आई हैं।

मकर संक्रांति की तैयारी में जा रहे थे तीनों युवक

हादसे के वक्त ये तीनों युवक मकर संक्रांति के लिए पतंग और डोर खरीदने कोटा गए थे और वापस डाबी लौट रहे थे। तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि खड़ीपुर के पास अचानक तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंदन सेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने किया घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध

घटना की सूचना मिलते ही डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर डाबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, घायल दीप्पू को तुरंत कोटा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के भाई अनिल सेन को मामूली चोटें आने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाए और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मृतक चंदन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक चंदन सेन की उम्र मात्र 18 साल थी, और इस हादसे के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चंदन के परिवार में माता-पिता और भाई अनिल हैं, जो इस घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। चंदन की मौत की खबर सुनते ही परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

डाबी थाना हेड कांस्टेबल छोटू लाल ने बताया कि हादसे के शिकार तीनों युवक कोटा से पतंग और डोर खरीदकर लौट रहे थे। खड़ीपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कंटेनर तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हो गया था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़े:  भीलवाड़ा बाईपास पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 से अधिक लोग घायल

मंगलवार सुबह होगा मृतक का पोस्टमार्टम

डाबी थाना पुलिस ने बताया कि मृतक चंदन सेन के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Strange game: People will play with 80 kg sticks in Awan, the decision will be taken on famine or drought.

अजब-गजब खेलः आवां में 80 किलो के दड़ा से खेलेंगे लोग, होगा अकाल या सुकाल का निर्णय

18 year old youth's throat slit with a Chinese manja, questions raised on administration's silence

चाइनीज मांझे से कटा 18 वर्षीय युवक का गला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN