CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा में हफ्ता वसूली के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, दुकानें बंद कर जताई नाराजगी

1 वर्ष ago
in CRIME, KOTA, RAJASTHAN
0
Traders protest against hafta recovery in Kota, express their displeasure by closing shops
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। शहर के रामपुरा थाना क्षेत्र के लाडपुरा दवा मार्केट में हफ्ता वसूली (Week recovery in Ladpura drug market) करने के विरोध में व्यापारियों ने भारी आक्रोश जताया (Traders expressed huge anger in protest) है। शनिवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके विरोध प्रदर्शन (protest by closing shops) किया। मामला तब बढ़ा, जब एक आरोपी ने व्यापारियों को धमकाते हुए उनसे जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की। इस घटना से बाजार में तनाव और भय का माहौल बन गया।

हफ्ता वसूली से व्यापारियों का आक्रोश

कोटा केमिस्ट एसोसिएशन के संगठन सचिव नरेश कुकरेजा (Naresh Kukreja, Organization Secretary of Kota Chemists Association) ने बताया कि आरोपी ने चाकू की नोक पर कई दुकानदारों से जबरन पैसे वसूले। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखें। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच की जाएगी और जल्द कार्रवाई होगी।

पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल दी थीं, लेकिन शाम को स्थिति फिर बिगड़ गई। आरोपी इस बार तलवार लेकर बाजार में आया (Came to the market with a sword) और दुकानदारों को धमकाने (Threatening shopkeepers) लगा। उसने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना ने व्यापारियों के मन में डर पैदा कर दिया, जिसके चलते उन्होंने फिर से दुकानें बंद कर दीं और थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

व्यापारियों में फैला डर और आरोपी बेखौफ

दुकानदारों ने बताया कि आरोपी का रवैया बेहद डरावना है और ऐसा लगता है कि उसे कानून का कोई भय नहीं है। वह खुलेआम धमकियां दे रहा है और बाजार में डर का माहौल पैदा कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे असुरक्षित महसूस करेंगे।

पुलिस की जांच और आश्वासन

रामपुरा थाना अधिकारी बृजबाला सिंह ने इस मामले पर कहा कि प्रारंभिक जांच चल रही है। विवाद सफाई के पैसे को लेकर हुआ है या यह वसूली का मामला है, इसकी तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को सख्त सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़े : पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट

घटना के बाद से लाडपुरा दवा मार्केट में गहमागहमी का माहौल है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि अगर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपनी दुकानें बंद रखेंगे और आंदोलन को तेज करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि वे सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं ताकि बाजार में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Reduction in coaching-hostel business in Kota, decline of about Rs 3500 crore

कोटा में कोचिंग-हॉस्टल कारोबार में आई कमी, करीब 3500 करोड़ रुपए की गिरावट

Warning of blocking roads of Rajasthan, announcement of Mahapanchayat, big movement in support of Naresh Meena

राजस्थान की सड़के जाम करने की चेतावनी, नरेश मीणा के समर्थन में महापंचायत, बड़े आंदोलन का ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN