CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बून्दी की ऐतिहासिक विरासत और जनभागीदारी के साथ शहर का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता -बिरला

11 महीना ago
in bundi, RAJASTHAN
0
The historical heritage of Bundi and the overall development of the city with public participation is our priority
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter
  • सड़क नेटवर्क, फ्लाईओवर, एयरपोर्ट और रामगढ़ रिजर्व से बून्दी को मिलेगी नई पहचान
  • स्पीकर बिरला ने बून्दी में प्रस्तावित 280 करोड़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बून्दी। बून्दी शहर के समग्र विकास को लेकर मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, नगर परिषद, HUDCO और विभिन्न विभागों की संयुक्त उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 280 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बहुक्षेत्रीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बिरला ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य बून्दी को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और पर्यटन व व्यापार के लिए उपयुक्त शहर के रूप में विकसित करना है। बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी उपस्थित रहे।

नगर परिषद बूंदी द्वारा जिन प्रमुख परियोजनाओं को प्रस्तावित किया गया है, उनमें सड़कें और इंटरलॉकिंग, अंडरग्राउंड पार्किंग, आजाद पार्क का पुनर्विकास, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स, हेरिटेज पोल्स, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरे, तीज मेला ग्राउंड का पुनर्विकास, पार्कों का संरक्षण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, नाला विकास, हेरिटेज संरक्षण, टूरिज्म प्रमोशन और आवासीय व व्यावसायिक योजनाएं शामिल हैं।

जनभावनाओं के अनुरूप होंगे विकास कार्य

बिरला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप हों और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आजाद पार्क के विकास में आमजन की भावनाओं को प्राथमिकता देने, हाड़ा रानी संग्रहालय या पनोरमा हेतु प्रस्ताव तैयार करने और मास्टर प्लान का नियमित रूप से पुनर्मूल्यांकन कर आवश्यक संशोधन करने को कहा। साथ ही कचरा संग्रहण के लिए ट्रिपरों की संख्या बढ़ाने और प्रमुख सड़कों के किनारे रेलिंग लगाने जैसे निर्देश भी दिए।

फ्लाईओवर से मिलेगी सुगम होगा यतायात
बिरला ने कहा कि क्षेत्र को बेहतरीन सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है और आने वाले समय में उत्कृष्ट सड़क तंत्र से आवागमन सुगम होगा। शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए 55.30 करोड़ से बत्ती सर्किल से माटूंदा रोड होते हुए नैनवा रोड फ्लाईओवर बनाया जाएगा। जिसकी लागत है। बिरला ने कहा कि यह फ्लाईओवर खटखड़, लाखेरी, रायथल, नैनवा और केशवरायपाटन जैसे क्षेत्रों के आवागमन को सुगम बनाएगा और व्यापार व पर्यटन को गति देगा।

टाइगर रिजर्व से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

बिरला ने कहा कि रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व ESZ की सीमा घटाए जाने के बाद पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुल जाएगी। रिसॉर्ट्स, होटल और पर्यटक हट्स के निर्माण से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सफारी, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और ईको-टूरिज्म जैसे उपक्रमों को बढ़ावा देकर बून्दी को पर्यटकों की पहली पसंद बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े:  रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बढ़ेगी बाघों की दहाड़: रणथंभौर की युवा बाघिन RVT-5 हुई शिफ्ट

व्यापार और निवेश में होगी वृद्धि

बिरला ने कहा कि कोटा-बून्दी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शुरू होने से बूंदी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की पहुँच सुगम होगी और इससे होटल, रेस्टोरेंट, ट्रेवल इंडस्ट्री और व्यवसाय को नई पहचान मिलेगी। साथ ही एग्रो-बेस्ड यूनिट्स और MSMEs को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Bundi gets a new city council building, Birla said- this building will become a new building of public trust and development

बून्दी को मिला नया नगर परिषद भवन, बिरला बोले- यह भवन जनविश्वास और विकास की नई इमारत बनेगा

Foundation stone and inauguration of development works in Krishi Upaj Mandi at a cost of Rs. 24 crore

24 करोड़ रुपए की लागत से कृषि उपज मंडी में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN