CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Kota – मजदूरों का गंभीर आरोप, 500 रुपये का वादा कर शांति धारीवाल की रैली में गये, फिर पैसे भी नहीं दिए

3 वर्ष ago
in KOTA, POLITICS
0
Kota - मजदूरों का गंभीर आरोप, 500 रुपये का वादा कर शांति धारीवाल की रैली में गये, फिर पैसे भी नहीं दिए
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in Rajasthan) के लिए नेता रैलियां निकाल रहे हैं। इन रैलियों में भीड़ भी दिखाई दे रही है। लेकिन इसी बीच कोटा में 40 मजदूरों ने Congress पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दादाबाड़ी पुलिस थाना में 40 मजदूरों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री शांति धारीवाल (Minister Shanti Dhariwal) के रोड शो और रैली में शामिल होने के लिए बुलाया था। इसके बदले 500 Rs. देने का वादा किया गया था। हालांकि रैली और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हम लोगों को रुपये देने से इनकार कर दिया गया।

इसके बाद दादाबाड़ी पुलिस ने मंगलवार को शिकायत मिलने और प्रारंभिक पूछताछ की पुष्टि की। पुलिस ने इसके साथ ही ये भी स्पष्ट किया कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

अपनी शिकायत में मजदूरों ने कहा है कि वे सोमवार सुबह काम पाने के लिए केशोपुरा सर्कल (Keshopura Circle) पर इंतजार कर रहे थे। तभी एक कांग्रेस कार्यकर्ता, जिसने खुद को मनीष बताया, आया और उनसे रैली में भाग लेने के लिए कहा। इसके बदले प्रत्येक मजदूर को 500 रुपये देने का वादा किया। उन्हें दो बसों में बैठाकर जेडीबी सर्किल ले जाया गया। वहां उन्हें कांग्रेस के झंडे, शांति धारीवाल के बैनर दिए गए और मंत्री के पक्ष में नारे लगाने को कहा गया।

मजदूरों की शिकायत के अनुसार, उन्होंने नयापुरा में मंत्री के काफिले से साथ मार्च किया और रैली में नारे लगाए, जब शांति धारीवाल (Shandi Dhariwal) ने लोगों को संबोधित किया।

Read More- कैमरे मे कैद हुआ सियासत का अनूठा नजारा, BJP प्रत्याशी ने निर्दलीय उम्मीदवार से लिया आर्शिवाद

दिहाड़ी मजदूरों में से एक Rajesh Samaria ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने उन्हें रैली खत्म होने के बाद शाम को फिर से केशोपुरा सर्कल पर इकट्ठा होने के लिए कहा, लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो सोमवार शाम 7 बजे तक उन्हें पैसे देने कोई नहीं आया। उन्होंने मनीष को बुलाया, जिन्होंने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन कोई नहीं आया। मजदूरों का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रात 10ः30 बजे तक उन्हें गुमराह किया। बाद में मनीष और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं (congress workers) ने अपने मोबाइल बंद कर लिए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
असली दूध एक बूंद भी नहीं, CID ने पकड़ी सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री, दौसा में हो रहा था सप्लाई

असली दूध एक बूंद भी नहीं, CID ने पकड़ी सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री, दौसा में हो रहा था सप्लाई

CM गहलोत का नामांकन हो सकता है रद्द! शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत

CM गहलोत का नामांकन हो सकता है रद्द! शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN