CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर में ट्रिपल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी, मां और दो बच्चों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

2 वर्ष ago
in CRIME, JAIPUR
0
Sensation spread in the area due to triple murder in Jaipur, murder of mother and two children, police engaged in investigation.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को महिला और उसके दो बेटे की हत्या (Murder of woman and her two sons) कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने बताया कि खटीकों के मोहल्ले में एक घर में घुसकर 23 वर्षीय सुमन बिष्ट और उसके पांच वर्षीय बेटे जिव्यांश व दो वर्षीय हव्यांश की नृशंस हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपेक्स अस्पताल तीनों को पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जयपुरिया अस्पताल में रखवाए हैं।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश चंद बिश्नोई ने बताया कि सुमन का पति लक्ष्मण बिष्ट अपेक्स सर्कल पर नारियल का पानी पिलाने का ठेला लगाता है। पूछताछ में मृतका के परिजन ने बताया कि घटना के समय लक्ष्मण अपेक्स सर्कल पर था और उसकी मां गीता ने फोन कर सूचना दी। मौका मुआयना और घटना के हालात देखने व वारदात में मृतका और उसके बच्चों की चीख पुकार नहीं निकलने के कारण परिजन व मकान में रहने वाले किराएदारों से पूछताछ (Questioning tenants) की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज (CCTV camera footage) के आधार पर हत्यारे की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कोटा पुलिस ने सूने मकान से 58 लाख रूपये चोरी का किया खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

एक दर्जन संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देर रात तक मालवीय नगर थाने पर आला अधिकारी भी संदिग्धों से पूछताछ करने में लगे थे। जिला विशेष टीम के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें हत्यारे की तलाश में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आगे बढ़ रही। पुलिस फुटेज में हत्यारे के जूते, कपड़े, नकाब और कैप के जरिए भी पहचान करने में जुटी है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
These 4 castes are the biggest for me, without their welfare India will not develop: PM Modi

मेरे लिए सबसे बड़ी है ये 4 जातिया, इनके भले के बिना नही होगा भारत का विकास: PM मोदी

Sanju Samson had received CSK's captaincy offer, R Ashwin revealedSanju Samson had received CSK's captaincy offer, R Ashwin revealedSanju Samson had received CSK's captaincy offer, R Ashwin revealedSanju Samson had received CSK's captaincy offer, R Ashwin revealed

संजू सैमसन को मिला था CSK का कप्तान का ऑफर, आर अश्विन ने किया खुलासा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN