CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Rajasthan Elections: कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची आज नहीं होगी जारी, आखिर कहां फंस रहा पेच

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार बढ़ता जा रहा है। पहले से हो रही चर्चा के अनुसार आज कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने वाली थी, लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है कि उसके अनुसार यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने में एक दो दिन लग सकते है।

3 वर्ष ago
in RAJASTHAN
0
राजस्थान चुनावः कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची आज नहीं होगी जारी, आखिर कहां फंस रहा पेच
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

Rajasthan Elections: राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों का इंतजार समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है। आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई। जिसके बाद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी किए जाने की चर्चा थी। सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) भी पहले खुद 18 अक्टूबर को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने का बयान दे चुके थे। लेकिन कांग्रेस की CEC बैठक के बाद जो नई जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आज कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हो रही है। ऐसे में प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और दावेदारों का इंतजार और बढ़ गया है।

CEC की बैठक के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। अपडेट यह है कि राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अब 20 अक्टूबर के बाद जारी होगी। पहली लिस्ट में 100 से ज्यादा नाम होंगे। बताया जा रहा है कि इन नामों पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सहमती बन गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने में हो रही देरी के पीछे राहुल गांधी की आपत्ति (Rahul Gandhi’s objection) है। दरअसल, केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति की बैठक में राहुल गांधी की सिंगल पैनल नामों पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। जिसके बाद प्रत्याशियों की लिस्ट अटक गई।

इधर, सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस में भी बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटे जाएंगे। ऐसे में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अभी जो हाल बीजेपी का हो रहा है, वैसा ही कुछ हाल कांग्रेस में भी हो सकता है। ऐसे में संभावित बग़ावती तेवर को देखते को हुए पार्टी काफी सोच-समझ कर आगे बढ़ रही है।

बचत, राहत, बढ़त, हिफ़ाज़त और उत्थान,
कांग्रेस के सुशासन से ऐसे बदला राजस्थान !

भरोसा है हमें कि जनता फ़िर से देगी आशीर्वाद।

आज राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। pic.twitter.com/ygR5auUdUf

— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 18, 2023

खरगे बोले- जनता फिर से देगी आशीर्वाद
राजस्थान पर CEC की बैठक को लेकर खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘बचत, राहत, बढ़त, हिफ़ाज़त और उत्थान, कांग्रेस के सुशासन से ऐसे बदला राजस्थान! भरोसा है हमें कि जनता फ़िर से देगी आशीर्वाद। आज राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

यह भी पढ़ें: जयपुर की मालवीय नगर सीट का घमासान दिल्ली पहुंचा, 40 करोड़ में सौदा करने का वीडियो वायरल

ये सब हुए थे शामिल
खरगे की अध्यक्षता में राजस्थान को लेकर हुई CEC की बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कई अन्य नेता शामिल हुए।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
Next Post
पुलिस वालों ने ही कार सवार के डेढ़ लाख निकाले!, ASI समेत चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

पुलिस वालों ने ही कार सवार के डेढ़ लाख निकाले!, ASI समेत चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

4 दिन के नवजात ने अंगदान कर बचाई 6 लोगो की जान

4 दिन के नवजात ने अंगदान कर बचाई 6 लोगो की जान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN