CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान बीजेपी 16 को जारी करेगी घोषणापत्र! कांग्रेस की 7 गारंटियों पर देगी जवाब!

2 वर्ष ago
in ELECTION 2023, RAJASTHAN
0
Rajasthan BJP will release manifesto on 16th! Will answer on 7 guarantees of Congress!
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

मरूधरा के महासमर में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झौंकनी शुरू कर दी है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाओं के साथ प्रचार को गति देना शुरू कर दिया है, लेकिन सरकार बनाने वाले आम आदमी की उम्मीदें पूरी करना बीजेपी के लिए सबसे बड्डा मुद्दा है। बीजेपी का जन संकल्प पत्र (BJP public resolution letter) बनकर तैयार है और संभवतया 16 नवम्बर को जनता के सामने रखने की तैयारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी का जन संकल्प घोषणा पत्र जारी करेंगे (BJP National President JP Nadda will release the party’s public resolution manifesto)।

मरूधरा के महासमर में कांग्रेस- बीजेपी अपनी अपनी रणनीति के साथ उतर रही है। मतदान तारीख 25 नवम्बर से पहले कांग्रेस बीजेपी सहित सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है, दोनों ही पार्टियां अपना अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है। बीजेपी का जनसंकल्प घोषणा पत्र तैयार हो चुका है और इसपर अंतिम मुहर लगाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास भेजा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 16 नवंबर को जेपी नड्डा जयपुर (JP Nadda Jaipur on 16th November) आएंगे और संभवतया यह संकल्प पत्र जारी करेंगे। हालांकि फिलहाल पार्टी इसको लेकर भी असमंजस की स्थिति में है।

इस संकल्प पत्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद पांच साल तक किए जाने वाले कार्यां का लेखा जोखा होगा। संकल्प पत्र तैयार करने के लिए बनी समिति ने लगभग अपना काम पूरा कर लिया है। समिति में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ सहित अन्य पार्टी के नेता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: खिलाड़ी लाल बैरवा पर जानलेवा हमला, छुपकर बचाई जान, कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

कांग्रेस चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस की सात गारंटियों के साथ ही अलग अलग मुद्दे शामिल कर रही है। भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार कर रही है, स्थानीय मुद्दों के साथ विकास का लेखा जोखा इन घोषणा पत्र में होगा। जिसमें भी महिलाओं, युवाओ और किसानों पर फोकस करते हुए घोषणाएं की जा सकती है। संकल्प पत्र में मुख्य रूप से कांग्रेस की सात गारंटियों का जवाब समावेश किया जा जाएगा। इस संकल्प पत्र के जरिये ही भाजपा कांग्रेस की गारंटी पर सवाल उठाने के साथ जवाब शामिल करेंगी। पत्र में मुख्यरूप से पेपर लीक, बेरोगारी भ्रष्टाचार के साथ महिला सुरक्षा को लेकर मेगा प्लान जनता के सामने रखा जा सकता है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
Next Post
CM Gehlot will hold a big public meeting in Kota today in support of Road Sho, Dhariwal and Rakhi Gautam.

सीएम गहलोत आज कोटा में करेगें रोड़ शों, धारीवाल और राखी गौत्तम के समर्थन में बड़ी जनसभा

Wife against husband and sister-in-law in front of brother-in-law, nieces challenge uncle, interesting contest on these four seats

पति के खिलाफ पत्नी और जीजा के सामने साली, भतिजियों ने चाचा को दी चुनौति, इन चार सीटों पर रोचक मुकाबला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN